जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में परवान चढ़ा हीर और रांझा का इश्क़

जी टीवी पर‌ प्रसारित किया जा रहा और डोम एंटरटेनमेंट द्बारा निर्मित लोकप्रिय शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में अब रोमां‌स का ऐसा तड़का देखने को‌ मिलेगा कि दर्शक इस शो को देखते वक्त अपनी नज़रें नहीं हटा सकेंगे. हीर (तनीशा मेहता) को जल्द ही इस बात का एहसास हो जाता है उसे रांझा (अविनाश रेखी) से बेपनाह मोहब्बत है. हीर पर इश्क़ का ऐसा ख़ुमार छाया हुआ है कि उसे अब हर जगह पर रांझा का अक्स दिखाई देता है.

हीर बचपन से उसे प्यार करते आ  रहे रांझा को प्रपोज़ करने के बारे में सोच रही होती है. सबकुछ अच्छा चल रहा होता है कि तभी रांझा की विधवा भाभी तेजी (मोनिका खन्ना) अवतरित होती है जिसकी शादी रांझा से पहले ही तय हो चुकी है.‌ ऐसे में क्या हीर और रांझा को इस जीवन में एक-दूसरे का साथ मिल पाएगा या फिर उन्हें एक-दूजे को पाने के लिए अगला जन्म लेना होगा? यही जी टीवी के दिनों दिन लोकप्रिय होते जा रहे शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ का केंद्रबिंदु है. उल्लेखनीय है कि सभी कलाकार शो‌, इसमें दिखाए जा रहे रोमांस के पलों और ड्रामा को ख़ूब एन्जॉय कर रहे और शो के नये-नये मोड़ को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं.

अविनाश रेखी ने कहा, ‘रोमांस हि या फिर ड्रामा, शो के तमाम सीन्स को बेहतरीन ढंग से फ़िल्माया गया है जिनकी ख़ूबसूरती देखते बनती है.” तनीषा ने शो की तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे हीर का रोमांटिक अंदाज़ बहुत पसंद है, जो न सिर्फ़ भावनात्मक रूप से आकर्षक है बल्कि उसका किरदार भी वास्तविकता के भी बेहद क़रीब नज़र आता है. मुझे अविनाश के साथ इन सीन्स को फ़िल्माने में काफ़ी मज़ा आया.” दोनों ही कलाकारों का कहना है कि वे सीन्स कि बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देते रहते हैं और अपने काम को बेहतरीन अंदाज़ में अंजाम देने की कोशिश करते हैं.

डोम एंटरटेनमेंट के मोहम्मद मोरानी ने इस मौके पर कहा, “हमारे तमाम कलाकारों का आपस में एक-दूसरे के साथ बढ़िया रिश्ता है और उनकी यही ख़ूबी पर्दे पर भी साफ़ तौर पर नज़र आती है.” आप भी जी टीवी पर रोज़ाना शाम 7.00 बजे ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ का लुत्फ़ उठाना ना भूलें.

जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में परवान चढ़ा हीर और रांझा का इश्क़

  • admin

    Related Posts

    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    With over 20 years of experience in construction and real estate development, Mr. Hitesh Nihalani has established himself as a key name in Mumbai’s property landscape. As a Partner at…

    Ravindra K Dwivedi, National President Of Vishva Hindu Seva Sangh, Has Strongly Reacted To The Recent Statement

    New Delhi/Mumbai: Ravindra K Dwivedi, National President of Vishva Hindu Seva Sangh, has strongly reacted to the recent statement made by Mohan Bhagwat, who said that Hindus and Muslims are…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज़

    • By admin
    • July 29, 2026
    • 8 views
    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज़

    2026-27 நிதியாண்டின் முதல் காலாண்டில் ஐ.சி.ஐ.சி.ஐ. புருடென்ஷியல் லைஃப் இன்சூரன்ஸ் வாடிக்கையாளர்களுக்கு ரூ. 4,666 கோடி மதிப்பிலான பலன்களை வழங்கியுள்ளது

    • By admin
    • July 29, 2026
    • 6 views
    2026-27 நிதியாண்டின் முதல் காலாண்டில் 	ஐ.சி.ஐ.சி.ஐ. புருடென்ஷியல் லைஃப் இன்சூரன்ஸ் வாடிக்கையாளர்களுக்கு ரூ. 4,666 கோடி மதிப்பிலான பலன்களை வழங்கியுள்ளது

    Country Club Hospitality & Holidays Private Ltd Launches Country Club Mastercard – Turkiye

    • By admin
    • July 28, 2026
    • 15 views
    Country Club Hospitality & Holidays Private Ltd Launches Country Club Mastercard – Turkiye

    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    • By admin
    • July 27, 2026
    • 14 views
    Mr. Hitesh Nihalani: Two Decades Of Building Trust In Real Estate

    गोल्डी यादव, अपडेट बिहारन और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    • By admin
    • July 25, 2026
    • 26 views
    गोल्डी यादव, अपडेट बिहारन और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी लोकगीत ‘टाउन घुमावेले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर हुआ रिलीज

    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership

    • By admin
    • July 25, 2026
    • 31 views
    Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership