चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचते हुए ‘लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी’ के बैनर तले एक साथ 11 बड़े बजट की भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके हृदयस्पर्शी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन सिद्धार्थनगर में बड़े पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह तथा बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के धनी विष्णु मौर्य नज़र आएंगे।

चाँदनी सिंह इस फिल्म में संजीदा और प्रभावशाली किरदार में दिखाई देंगी, तो वहीं विष्णु मौर्य एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर चुनौती से टकरा जाता है।

इनके साथ ही फिल्म में इंडस्ट्री के और भी कई बेहतरीन कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, बड़ी शिद्दत से सिनेमा जगत में अपन योगदान दे रही हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की जिम्मेदारी मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह संभाल रहे हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। लेखक संतोष पाल, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, आर्ट डायरेक्टर नागेंद्र गुप्ता, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा परी, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नागेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं। मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, रिंकू आयुषी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नंदिनी गुप्ता, अन्नू रस्तोगी, प्रियंका जैसवाल आदि हैं।

फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने बताया कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाली कहानियों को आगे लाना है। 11 फिल्मों का एक साथ मुहूर्त करना और शूटिंग की शुरुआत करना नहीं, बल्कि भोजपुरी दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन देने का एक संकल्प है।’

वहीं, इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह ने कहा कि ‘एक ही बैनर से 11 फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त होना इस बात का प्रमाण है कि ‘लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी’ भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक दूरगामी दृष्टिकोण और बड़े बजट के साथ कदम रख चुका है। इस भव्य कदम से न केवल भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट में सुधार आएगा, बल्कि नए और अनुभवी कलाकारों तथा तकनीशियन को रोजगार के बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे।’

फिल्म अभिनेता विष्णु मौर्य ने बताया कि ‘स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और देहाती लोकेशन को फिल्म के कैनवास पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा जा रहा है। ‘परिवार के रखवाला’ एक बेहद दिल छू लेने वाली कथावस्तु पर आधारित है, जो पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गरिमा और त्याग को दर्शाती है।’

फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चन्दन सिंह ने 11 भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू किया सिद्धार्थ नगर में

 

  • admin

    Related Posts

    मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला व्यस्त हैं सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग में

    सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के महराजगंज, थाना औराई, जिला भदोही के विभिन्न क्षेत्रों…

    Producer Sonu Kumar And Director Hemraj Verma’s ‘Janam Janam Ke Saath’ Begins Shooting In Lucknow With A Grand Muhurat

    निर्माता सोनू कुमार और निर्देशक हेमराज वर्मा की ‘जनम जनम के साथ’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए…

    You Missed

    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 12 views
    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 10 views
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 13 views
    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    • By admin
    • September 15, 2026
    • 31 views
    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 45 views
    A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!

    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 39 views
    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery