मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला व्यस्त हैं सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग में

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के महराजगंज, थाना औराई, जिला भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर की जा रही है। फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं।  इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज, अशोक गुप्ता, बाल कलाकार देव शुक्ला, नित्या शुक्ला आदि हैं। इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीतकार व संगीतकार सुनील झा, डीओपी सुनील अहीर, कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

गौरतलब है कि निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव और हीरो प्रेम सिंह की हिट तिकड़ी भोजपुरी सिनेमा में सफलता की गारंटी माना जा रहा है। यह हिट तिकड़ी दर्शकों को भोजपुरी फिल्म ‘पिया राखीहा सेनुरवा के लाज’ और ‘जोरू का गुलाम’ जैसी सुपरहिट और पारिवारिक फिल्में दे चुकी है। इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर यह अनुभवी जोड़ी ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के ज़रिए फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म के मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें दर्शकों को मनोरंजन का हर रंग देखने को मिलेगा।

निर्देशक विजय यादव ने बताया कि ‘जिस तरह ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का नाम सुनते ही तीन नदियों के पवित्र संगम का अहसास होता है। उसी तरह यह फिल्म सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि तीन जिंदगियों, रिश्तों के संगम और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और मनोरंजक कहानी है। इस फिल्म से हर वर्ग के दर्शक चाहे वह गाँव के हों या शहर के हों, खुद से जोड़ सकेंगे।’

निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव ने कहा कि ‘हम हमेशा ऐसी कहानियों का चयन करते हैं, जो हमारी संस्कृति और माटी की सुगंध से जुड़ी हों। ‘गंगा जमुना सरस्वती’ एक ऐसी ही फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। महराजगंज (भदोही) की खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग का अनुभव बहुत ही शानदार रहने वाला है।’

निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग जोरों पर महराजगंज भदोही में

  • admin

    Related Posts

    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

    भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचते हुए ‘लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी’ के बैनर तले एक साथ 11 बड़े बजट की भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके हृदयस्पर्शी पारिवारिक भोजपुरी…

    Producer Sonu Kumar And Director Hemraj Verma’s ‘Janam Janam Ke Saath’ Begins Shooting In Lucknow With A Grand Muhurat

    निर्माता सोनू कुमार और निर्देशक हेमराज वर्मा की ‘जनम जनम के साथ’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए…

    You Missed

    विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

    • By admin
    • September 24, 2026
    • 9 views
    विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में, विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

    • By admin
    • September 24, 2026
    • 10 views
    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में,  विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

    Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy ” The Dinner”….

    • By admin
    • September 23, 2026
    • 20 views
    Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy  ” The Dinner”….

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

    • By admin
    • September 19, 2026
    • 38 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 51 views

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 39 views
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन