अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक समाज की एकजुटता और विकास को लेकर नई राष्ट्रीय कार्ययोजना पर मंथन

मुंबई। देशभर में पूर्वांचलवासियों की सशक्त आवाज़ और पहचान के रूप में स्थापित अपना पूर्वांचल महासंघ की वर्ष 2026 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन 4 जनवरी 2026 को मुंबई के प्रतिष्ठित द प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब, आर्थर बंदर रोड, कोलाबा में अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे ने की, जबकि महासचिव डॉ. रवि रमेशचंद्र ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए बैठक की कार्यवाही को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष 2026 के लिए महासंघ की नई राष्ट्रीय कार्ययोजना, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक संरक्षण तथा पूर्वांचल समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करना रहा।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक का विशेष आकर्षण महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने महासंघ द्वारा प्रकाशित डायरी, पेन एवं पारंपरिक पूर्वांचली गमछे का विधिवत अनावरण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने उन्हें पूर्वांचली गमछा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्री नार्वेकर ने कहा कि पूर्वांचल समाज ने देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज मुंबई और पूर्वांचल के बीच की दूरी समाप्त हो चुकी है और दोनों क्षेत्र हर माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने “जय पूर्वांचल, जय महाराष्ट्र” का उद्घोष कर उपस्थित जनसमूह का उत्साह बढ़ाया।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आईआरएस अधिकारी पंकज कुमार द्विवेदी का भी महासंघ की ओर से उनके प्रशासनिक एवं सामाजिक योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

दो सत्रों में सम्पन्न हुई बैठक

बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया—

प्रथम सत्र में संगठनात्मक समीक्षा, सदस्यता अभियान, पूर्व में किए गए कार्यों का अवलोकन, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

द्वितीय सत्र में महासंघ की स्मृति सामग्री का अनावरण तथा संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई।

समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में महासचिव डॉ. रवि रमेशचंद्र ने रवि भगवतप्रसाद गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें मुंबई राज्य अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों से स्वागत किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित

बैठक में डॉ. शैलेश चैबे (पुणे), लक्ष्मीनारायण पांडे, डॉ. अधिवक्ता चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा (नासिक), महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजलि रामजी शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज राय, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंबरीश दुबे, चंद्रकेश सिंह, सचिव अरविंद मिश्रा, विनोद उपाध्याय (वाराणसी), एडवोकेट करण पांडे, प्रिंसिपल मिथिलेश मिश्रा, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र मिश्र, रिपोर्टर संतोष मिश्रा, प्रभात दुबे, उमेश तिवारी, आशीष सिंह (जौनपुर), बिल्डर एवं डेवलपर राधेश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के भविष्य को लेकर आशा

महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक को अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि यह आयोजन संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ पूर्वांचल समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने में सहायक सिद्ध होगा।

अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक समाज की एकजुटता और विकास को लेकर नई राष्ट्रीय कार्ययोजना पर मंथन

  • admin

    Related Posts

    From The Wrestling Arena To A Futuristic Mystery: Sangram Singh Set To Step Into The World Of Project O2

    First-look posters hint at an unexpected new screen world for the Commonwealth Heavyweight Wrestling Champion and STRIKE Asia MMA Champion Mumbai, 27th October, 2026: A mysterious research facility. A cryptic…

    राहुल सिंह, रेशमा शेख और इन्द्रसेन यादव की डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शुरू भदोही में

    भोजपुरी सिनेमा के रैबेल स्टार राहुल सिंह और एक्ट्रेस रेशमा शेख स्टारर रामा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही लोक-आस्था, संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित भोजपुरी…

    You Missed

    Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “

    • By admin
    • October 28, 2026
    • 56 views
    Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “

    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 34 views
    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 36 views
    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare

    From The Wrestling Arena To A Futuristic Mystery: Sangram Singh Set To Step Into The World Of Project O2

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 38 views
    From The Wrestling Arena To A Futuristic Mystery: Sangram Singh Set To Step Into The World Of Project O2

    राहुल सिंह, रेशमा शेख और इन्द्रसेन यादव की डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शुरू भदोही में

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 37 views
    राहुल सिंह, रेशमा शेख और इन्द्रसेन यादव की डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शुरू भदोही में

    Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 35 views
    Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai