वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज माही श्रीवास्तव का नया सांग ‘चाहत चाय के चुस्की’ हुआ वायरल

बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। काम की थकान मिटाने के लिए भी चाय पीकर फुर्ती लाई जाती है। जो लोग चाय के शौकीन हैं, उन्हें चाय मिलते ही ऐसा लगता है कि उन्हें दुनियाँ की सारी खुशी मिल गई है। ऐसे में प्रियंका सिंह और अंकित सिंह के मधुर आवाज में गाया हुआ चाहत चाय पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘चाहत चाय के चुस्की’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने मनमोहक अदायगी करके दिल जीत लिया है। वह साड़ी पहने बला की खूबसूरत दिख रही है और उनका साड़ी लुक देखते ही बन रहा है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का हसबैंड ऑफिस से थकान से चूर होकर घर पहुंचता है और थके होने की बात कहता है कि..

‘दिन भर कइले बानी काम धनिया, भइल बाटे बहुते थकान धनिया…’

तब जवाब माही श्रीवास्तव कहती है कि..

‘चली होन्ने सोफा पे हटाईं कुर्सी, आईं लेलीं राजा जी चाहत चाय के चुस्की, राउर बनल रही चेहरा पे हरदम मुस्की…’

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मुझे चाय बहुत पसंद है और सुबह बेड से उठते ही जब गर्म गर्म चाय मिल जाती है तो दिन की शुरुआत मस्त हो जाती है। मुझे जब चाहत चाय पर गाने पर परफॉर्म करने का ऑफर मिला तो मैं बहुत एक्साईटेड हो गई थी। क्योंकि इस तरह के गाने पर पहली बार अदाकारी करने का मौका मिला था। इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा है और इसकी शूटिंग करके बहुत ही बहुत मजा आया। ऑडियंस को   यह सांग बहुत पसंद आ रहा है। इसका लोकेशन और गाने की मेकिंग देखते ही बन रहा है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस से कहना चाहती हूं कि अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दें!’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत ‘चाहत चाय के चुस्की’ विंध्यवासिनी मीडिया एंड वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह एंड अंकित सिंह ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ एक्टर विकाश यादव शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडीटर आलोक गुप्ता है। स्पेशल थैंक्स नवरत्न पांडेय का है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज माही श्रीवास्तव का नया सांग ‘चाहत चाय के चुस्की’ हुआ वायरल

admin

Related Posts

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज तथा अपनी मनमोहक अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्टार एक्ट्रेस सपना चौहान की बहुचर्चित जोड़ी में नया नया धमाकेदार लोकगीत…

Producer Manish Shah Delivers Romantic Musical Treats: ‘BARSAAT HAIN’ Out Now, ‘Teri Aankhon Mein’ Dropping On September 4

Mumbai: Renowned producer Manish Shah continues to captivate audiences with a series of soulful romantic tracks. Adding to his lineup, his latest romantic music video, *”Barsaat Hain,”* has officially been…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 9 views
विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में, विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 9 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में,  विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy ” The Dinner”….

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 19 views
Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy  ” The Dinner”….

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

  • By admin
  • September 19, 2026
  • 38 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 51 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 39 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन