निर्माता राम पंडागले के जन्मदिन पर म्युज़िक वीडियो “बोला जय भीम” हुआ रिलीज़, जयेश पंडागले के सॉन्ग लॉन्च पर नवीन प्रभाकर, राजीव रुइया रहे गेस्ट्स

मुम्बई। 18 जून, 2024.  पहचान कौन से अपनी अलग पहचान बनाने वाले कॉमेडियन नवीन प्रभाकर, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजीव रुइया और डायरेक्टर कपिल शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटी गेस्ट्स के हाथों म्युज़िक वीडियो “बोला जय भीम” मुम्बई के कंट्री क्लब में भव्य रूप से लांच किया गया।  जयेश पंडागले, हर्षा चौहान, ज्योति जयंत जैसे कलाकारों से सजे गीत में लियाकत नासिर, रजनी राजपकर और सितारे हिंद राजा ने भी बेहतरीन अदाकारी की है। इस अवसर पर राम पंडागले का जन्मदिन भी शानदार केक काटकर मनाया गया। मेहमानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार  भेंटकर बर्थडे की बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राम पंडागले ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस सॉन्ग के गायक शाहिद माल्या हैं। सॉन्ग के निर्माता राम पंडागले, सह-निर्माता फिरोज शेख (विक्की), वीडियो निर्देशक और कोरियोग्राफर फिरोज शेख (विक्की) हैं।

म्युज़िक प्रोड्यूसर और संगीतकार राजेंद्र सालुंके, गीतकार राम पंडागले, राजू काले और पंकज वांगुरासे, डीओपी रोहित येवले और गिफ्टी मेहरा हैं। वीडियो प्रोडक्शन जोया इंटरनेशनल फिल्म द्वारा किया गया है।

परिकल्पना फिरोज शेख (विक्की) की है और  वीडियो प्रोडक्शन जोया इंटरनेशनल फिल्म और अष्टविनायक मूवीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इस एल्बम के लिए अहमद सिद्दीकी का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया है।

इस सॉन्ग को लेकर बेहद उत्साहित जयेश पंडागले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बोलो जय भीम बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित एक खूबसूरत गीत है जिसकी शूटिंग हमने मुम्बई के फिल्मसिटी में बेहद गर्मी में की। गाना तो एक दिन में शूट हुआ लेकिन साल भर लगा इसको सोचने में। इस सॉन्ग का कॉन्सेप्ट मेरे पिताजी राम पंडागले का है, यह उनकी सोच है और उन्होंने ही इसे लिखा है। फिरोज़ शेख ने इसकी बेहतरीन कोरियोग्राफी की और वीडियो का निर्देशन किया। यह गीत जोश और उत्साह भर देने वाला है।

निर्माता राम पंडागले ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर साहेब ने जो देश के अछूत वर्गों के लिए किया है वह अद्वितीय है। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग को उनका हक दिलवाया, कानून बनाया। मैं चाहता था कि एक ऐसा गीत हिंदी में बने जो भीमराव अंबेडकर के कार्यों की व्याख्या करता हो और फिर एक रात बैठकर मैंने काफी सोचकर यह गीत लिखा। यह बहुत सुंदर गाना बना है। फिरोज़ ने बढ़िया डायरेक्शन किया है। जयेश ने अपनी ऊर्जा भरी अदाकारी और डांस से इसे एक जबरदस्त वीडियो बना दिया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया। अब हम एक नई फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कर रहे हैं जिसके हीरो जयेश होंगे।

प्रमोशन और पब्लिसिटी फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के शब्बीर शेख द्वारा की जा रही है।

निर्माता राम पंडागले के जन्मदिन पर म्युज़िक वीडियो “बोला जय भीम” हुआ रिलीज़, जयेश पंडागले के सॉन्ग लॉन्च पर नवीन प्रभाकर, राजीव रुइया रहे गेस्ट्स

  • admin

    Related Posts

    तनु कुरैशी का गाना ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।

    ‘कोको कोला वाली फीलिंग’ गाना डिजिटल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें तनु कुरैशी नज़र आ रही हैं और इसे रुबाई ने गाया है। गाने के…

    Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

    On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 17 views
    भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

    Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

    • By admin
    • June 20, 2026
    • 30 views
    Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

    Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

    • By admin
    • June 20, 2026
    • 22 views
    Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

    इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 28 views

    संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का नाम है मोनिका सुराजी

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 37 views

    The Cinema Premier With WINS DEUS A Grand Celebration Of World Cinema, Literature & International Filmmaking

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 42 views