Rekha Rana And Anant Mahadevan Starrer AMEENA Trailer Launch

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित “अमीना” का  ट्रेलर लॉन्च

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मों  में महिला प्रधान कहानियों  पर आधारित फिल्मो  का चलन बढ़ा हैं अब लेखक आफताब हसनैन द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक “यहां अमीना बिकती है” से प्रेरित फ़िल्म “अमीना” सिनेमागृहों में रिलीज़ के लिए तैयार हैं । मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में फ़िल्म का ट्रेलर  रिलीज़ किया गया । इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक कुमार राज , सहनिर्माता धर्म, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विनोद यादव, सम्पूर्ण कास्ट & क्रू उपस्थित रहे।  

फ़िल्म “अमीना” में  अभिनेत्री  रेखा राणा मुख्य किरदार में नजर आएँगी। साथ ही  अनंत महादेवन और उत्कर्ष कोहली प्रमुख किरदार में नज़र आयेंगे। संगीतकार इस्माइल दरबार ने फ़िल्म का म्यूजिक तैयार किया है।  निर्देशक कुमार राज की  इस फिल्म के द्वारा महिलाओं की कुछ गहन समस्या पर प्रकाश डालने की कोशिश है। 

निर्देशक कुमार राज की पिछली फ़िल्म , ‘तारा, द जर्नी ऑफ लव एंड पैशन’ को 750 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में  प्रदर्शित किया गया हैं , 487 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए और सेवन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी इस का नाम शामिल है।  अब उन्हें फ़िल्म “अमीना” से  भी  बहुत उम्मीदें हैं ।

“अमीना” एक युवा लड़की की इमोशनल कहानी हैं , जिसे  अपने माता-पिता ने शादी के लिए बेच दिया था, यह एक ऐसी कहानी है जो महिलाओं के साहस, डर के आगे जीत के साथ ही लचीलेपन और  स्वतंत्रता की खोज जैसे  विचारों की भी प्रस्तुत करती हैं । महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर यह एक सीधा संवाद हैं

 यह समाज के एक बड़े हिस्से की सच्चाई हैं  यह हमारे समाज के कई महिलाओं ने इस तरह तरह ही विषम परिस्थितियों का सामना किया हैं । इस फ़िल्म के ज़रिए आधी आबादी के एक बड़े हिस्से के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार पर शुरू की जाने वाली एक सार्थक चर्चा हैं

फ़िल्म में वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता  रज़ा मुराद ने वाइस ओवर किया हैं  फिल्म में पांच गाने है। 

“अमीना”  की शूटिंग फ्रांस (पेरिस और कान्स), सेनेगल (डकार), टोगो, गाम्बिया, यूएसए (लॉस एंजिल्स), यूएई (दुबई, अबू धाबी) और भारत (मुंबई और कर्जत ) की खूबसूरत स्थानों में की गई है फ़िल्म का संगीत रेड रिबन ने जारी किया हैं १२ अप्रैल को रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन के द्वारा इस फ़िल्म अमीना को सिनेमागृहों में रिलीज़ किया जाएगा ।

 

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित “अमीना” का  ट्रेलर लॉन्च

admin

Related Posts

After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release

Mumbai: After months of uncertainty and multiple release postponements, filmmaker Amit Dixit’s much-awaited psychological mystery thriller is finally ready to reach audiences under its new title, Navya Chakra. The film,…

अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों एक से बढ़कर एक भव्य और बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण हो रहा है, जो न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 19, 2026
  • 8 views

संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का नाम है मोनिका सुराजी

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 23 views

The Cinema Premier With WINS DEUS A Grand Celebration Of World Cinema, Literature & International Filmmaking

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 25 views

Kakali Bhattacharya Unveils Glam Beat 2.0 With Archana Gautam, Mehjabeen Khan, Nandita Puri And RJ Anurag Pandey In Mumbai

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 22 views

“Where Silence Becomes Form” Solo Show of Paintings By contemporary artist Nidhi Sharma in Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • June 14, 2026
  • 23 views

“Pigments And Paradox” A Group Exhibition Of Paintings By 6 Contemporary Artists In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • June 13, 2026
  • 24 views