राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के साथ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित ने नीलिमा एंटरटेनमेंट की किया ओपनिंग, फिल्म निर्माताओं के लिए नई सौगात

छठ माता के आशीर्वाद से भोजपुरी सिनेमा के रैबेल स्टार राहुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस रेशमा शेख, अभिनेता इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी की भक्ति फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ बनाई जा रही है। इस फ़िल्म के लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित और निर्मात्री रमा दीक्षित के द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, थाना औराई के विभिन्न क्षेत्रों में रमा फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले की जा रही है।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान भदोही के फेमस होटल श्री जी में रमा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की एक यूनिट नीलिमा एंटरटेनमेंट बैनर की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई है, जिसके चेयरमैन डॉ अरविंद के दीक्षित, वाईस चेयरमैन रमा दीक्षित, सीईओ सत्या एस सिंह हैं। फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ क्रिएटिव डायरेक्टर सत्या सिंह, सह-निर्माता विवेक मिश्रा, डीओपी अमिताभ चन्द्रा, डांस मास्टर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी एंड टीम अनिल कुमार, लाईन प्रोड्यूसर अमित शुक्ला भोजपुरिया, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स एवं मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

फ़िल्म लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित ने बताया कि ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट फिल्म निर्माताओं के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। फिल्मों के निर्माण से लेकर विक्रय तक एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार किया है. क्योंकि अक्सर फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म के निर्माण से लेकर उसके वितरण, अधिग्रहण और रिलीज तक के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट’ एक ही छत के नीचे फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी आधुनिक और व्यापक सेवाएं उपलब्ध करा रही है. कंपनी का मुख्य आदर्श वाक्य ‘हर भाषा, हर कहानी, हर दिल तक’। हमारा प्रधान कार्यालय: श्री विजय नगर, श्री गंगा नगर, राजस्थान. शाखा कार्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश है. मोबाइल नंबर: +91 9982177766 पर हमसे संपर्क किया जा सकता है।

फिल्म के हीरो राहुल सिंह ने कहा कि ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट फ़िल्म मेकर्स के लिए एक वरदान साबित होगा, क्योंकि आज की तारीख में फिल्म निर्माण से लेकर रिलीज तक एक अच्छे प्लेटफार्म की भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत जरूरत है। ‘नीलिमा एंटरटेनमेंट का ओटीटी प्लेटफॉर्म अति शीघ्र लांच किया जाएगा।’

एक्ट्रेस रेशमा शेख ने बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो – डिवोटी ऑफ़ छठी मईया’ बहुत प्यारी फ़िल्म बन रही है। मैं और राहुल सिंह पहली बार छठ मइया की फ़िल्म कर रहे हैं। नीलिमा एंटरटेनमेंट की ओपनिंग होने से फ़िल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।’

अभिनेता इंद्रसेन यादव ने कहा कि ‘लेखक, निर्देशक व निर्माता अरविंद के दीक्षित और निर्मात्री रमा दीक्षित छठ माता पर बहुत ही बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं। नीलिमा एंटरटेनमेंट का आगाज करके उन्होंने एक नया प्लेटफार्म फिल्म इंडस्ट्री को मुहैया कराया है, जिसके तहत क्षेत्रीय भाषा हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, अवधी, छत्तीसगढ़ी और हरियाणवी की फिल्में और वेब सीरीज बनाई और खरीदी जाएंगी।’

नीलिमा एंटरटेनमेंट की ग्रैंड लॉन्चिंग मुख्य अतिथि के रूप में डी ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा और औराई समाजसेवी आकाश कुमार गुप्ता द्वारा नारियल तोड़कर किया गया। इस नई शुरुआत पर कंपनी की पूरी टीम को बधाई दी एवं निरंतर उन्नति प्रगति करते रहने की कामना किया। इस शुभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को फिल्म लेखक, निर्देशक व निर्माता डॉ अरविंद के दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया।

 

नीलिमा एंटरटेनमेंट (यूनिट ऑफ रमा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट) की हुई ग्रैंड लॉंचिंग, निर्माताओं को मिलेगा फुल सपोर्ट

 

  • admin

    Related Posts

    देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 511 मिलियन व्यूज का मनाया गया जश्न

    भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘देसी स्टार’ समर सिंह ने हॉट सेंसेशनल एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के साथ ब्लॉकबस्टर भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ के व्यूज 511 मिलियन पार होने का जश्न वाराणसी…

    Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “

    S.K. Tiwari, popularly known as Tiwari Sarkar is all set to release his latest music album, “Irade Badal Rahe Ho,” under the label of TPS Music. Produced under the banner…

    You Missed

    देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 511 मिलियन व्यूज का मनाया गया जश्न

    • By admin
    • October 30, 2026
    • 4 views
    देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 511 मिलियन व्यूज का मनाया गया जश्न

    राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के साथ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित ने नीलिमा एंटरटेनमेंट की किया ओपनिंग, फिल्म निर्माताओं के लिए नई सौगात

    • By admin
    • October 30, 2026
    • 6 views
    राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के साथ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित ने नीलिमा एंटरटेनमेंट की किया ओपनिंग, फिल्म निर्माताओं के लिए नई सौगात

    HITESH ASOO NIHALANI Building More Than Structures: A 20-Year Journey Of Vision, Trust And Growth

    • By admin
    • October 30, 2026
    • 10 views
    HITESH ASOO NIHALANI Building More Than Structures: A 20-Year Journey Of Vision, Trust And Growth

    Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “

    • By admin
    • October 28, 2026
    • 61 views
    Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “

    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 40 views
    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 41 views
    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare