डॉ. महेश कुमार और यामिनी सिंह की फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज, लेखक हैं डॉ. अतुल पटने (आईएएस)

हरफनमौला अभिनेता डॉ. महेश कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह के शानदार अभिनय आए सजी भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने और दर्शकों को झकझोर कर रख देने वाली बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर देश की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है। सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले निर्मित यह फिल्म अपनी अनूठी, सशक्त और झकझोर देने वाली कहानी के कारण रिलीज से पहले ही फिल्म गलियारों और सिनेमाप्रेमियों के बीच भारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म ‘भोज’ के निर्माता डॉ. एस वी अंचन और श्रीमती प्रभावती पटने हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी कहानी और लेखन है, जिसे देश के प्रख्यात लेखक डॉ. अतुल पटने (आईएएस) ने लिखा है। एक प्रशासनिक अधिकारी के दृष्टिकोण से लिखी गई यह कहानी समाज के वास्तविक और अनछुए पहलुओं को उजागर करती है, जिसे स्क्रीनप्ले और डायलॉग के रूप में अनिल विश्वकर्मा ने बेहद सजीवता से पिरोया है। फिल्म के कुशल निर्देशन में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में धीरू यादव ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका डॉ. महेश कुमार हैं, उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने शानदार केमिस्ट्री जमाई है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, महेश आचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, तमन्ना मौर्य, सुबोध सेठ और मनोज द्विवेदी आदि कलाकार अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगाते दिख रहे हैं। फिल्म में संगीतकार अमन श्लोक का बेहतरीन संगीत है, जिसे गीतकार स्व० राजेश मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, अनूप मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखा है। डीओपी साहिल अंसारी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नीजाम खान, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर गोविंद दूबे, डीआई गुंजेश यादव, बैकग्राउंड म्यूज़िक राजेश, मिक्सिंग इंजीनियर राज वर्मा, वीएफएक्स सुजीत चौधरी, एसोसिएट डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा, आर्ट डायरेक्टर राकेश हैं। प्रोडक्शन नीजाम खान, स्टिल फोटोग्राफर नसीब, पब्लिसिटी डिज़ाइनर प्रशांत बेहरा हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अभियान भी है। फिल्म के पोस्टरों और प्रचार के माध्यम से ‘भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु समर्थन’ मांगा जा रहा है, जिसके लिए दर्शकों से दिए गए नंबर 91751 48038 पर मिस कॉल करने की अपील की गई है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘भोज’ न केवल दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देगी, बल्कि हमारी मातृभाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में एक बड़ा जन-आंदोलन भी बनेगी। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हर भोजपुरी भाषी और सिनेमाप्रेमी को देखना चाहिए।’

डॉ. महेश कुमार और यामिनी सिंह की फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज, लेखक हैं डॉ. अतुल पटने (आईएएस)

  • admin

    Related Posts

    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

    बस्ती / मुंबई । शिवांग मल्टी मीडिया नेटवर्क के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले का भव्य शुभारंभ आज बस्ती जिला में हो गया। फिल्म…

    प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

    फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के निर्देशन में बनी सुरिंदर यादव कृत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ का ट्रेलर फोक म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज होते ही वायरल हो…

    You Missed

    Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent

    • By admin
    • October 15, 2026
    • 19 views
    Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent

    GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 27 views
    GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 31 views
    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 36 views
    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 34 views
    Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 29 views
    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश