Raj Kapoor – Nargis, Dev Anand – Waheeda Rehman, Dharmendra – Hema Malini, Their Chemistry And Relationships Of Many Artists Will Be Seen In The Attractive Exhibition Of Tuli Research Center For India Studies

राज कपूर और नरगिस, देव आनंद और वहीदा रहमान, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, इनकी केमिस्ट्री और कई कलाकारों के रिश्ते नजर आएंगे तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज की आकरशक प्रदर्शनी में…

भारत की‌ सांस्कृतिक विरासत में गहरी रूचि रखने वाले लोगों के लिए नई दिल्ली के इंडिया इंटरनैशनल सेंटर गैलेक्सी में चल रही प्रदर्शनी लोगों के दिलो-दिमाग पर ख़ूब असर कर‌ रही है और तमाम लोगों को ख़ूब पसंद आ रही है.

द तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज़ की‌ ओर‌ से प्रदर्शित की गई ‘सेल्फ़ डिस्कवरी वाया रीडिस्कवरिंग इंडिया’ नामक यह प्रदर्शनी भारतीय सिनेमा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध परंपराओं की अद्भुत झलक पेश करती है. प्रदर्शनी को क्यूरेट और प्रस्तुत करने वाले नेविल तुली ने‌ इस मौके पर‌ कहा, “इस अनोखी प्रदर्शनी भारत के 200 सालों की कला और संस्कृति के‌ अंतर-संबंधों का अक्स देखने‌ को मिलता है. इनमें से तकरीबन 120 सालों का तो भारतीय सिनेमा‌ का गौरवशाली इतिहास ही रहा हैं.”

उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी नेविल तुली द्वारा पिछले 30 सालों में आरकाइव की गईं और बड़े जतन से सहेजी गईं विश्व की सिनेमाई धरोहर की एक छोटी से झलक मात्र ही पेश करती है. इस प्रदर्शनी में दिग्गजी कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाने वाली बेहद आकर्षक तस्वीरें, जुबिली ट्रॉफ़ियां और तमाम तरह के वास्तुशिल्पों को प्रदर्शित किया गया है. इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण है निर्देशकों और कलाकारों के रिश्तों को रेखांकित करने वाली खंड. राज कपूर और नरगिस, प्रकाश मेहरा, मनमोहन देसाई व यश चोपड़ा जैसे महान निर्देशकों के साथ अमिताभ बच्चन के रिश्तों के अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच के रिश्तों को भी बड़े ही कलात्मक ढंग से इस प्रदर्शनी में पेश किया गया है.

इस प्रदर्शनी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली साझेदारियां भी आकर्षण का‌ केंद्र में आ गई हैं, जैसे कि टॉड ब्राउनिंग और लॉन चानेय, फ़्रिट्ज़ लैंग और थिया वोन हारबाऊ, जोसेफ़ वॉन स्टर्नबर्ग और मार्लिन डियाट्रिच, मार्टिन स्कॉर्सिस और रॉबर्ट डे निरो, अकीरा कुरोसावा और तोशिरो मिफ़्यून के बीच हुई  पार्टनरशिप. रिसर्च सेंटर के  वेबसाइट के‌ लॉन्च होते ही इन कलेक्शन्स को विस्तार से लोगों के सामने पेश किया जाएगा. यह प्रदर्शनी इंडिया इंटरनैशनल सेंटर गैलक्सी में 30 मार्च, 2024 तक जारी रहेगी.

राज कपूर और नरगिस, देव आनंद और वहीदा रहमान, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, इनकी केमिस्ट्री और कई कलाकारों के रिश्ते नजर आएंगे तुली रिसर्च सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज की आकरशक प्रदर्शनी में…

admin

Related Posts

Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian

Sureshchandra Awasthi represents a remarkable journey of determination, innovation and social commitment. From beginning his career as an academician to emerging as a successful entrepreneur, educator, film producer and philanthropist,…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AAFT Hosts Engaging Mental Health Workshop By Aruna Babbar At Marwah Studios

  • By admin
  • August 4, 2026
  • 12 views
AAFT Hosts Engaging Mental Health Workshop By Aruna Babbar At Marwah Studios

Kalyanji Jana’s 5th Bharat Gaurav Icon Award 2026 Held In Delhi

  • By admin
  • August 3, 2026
  • 17 views
Kalyanji Jana’s 5th Bharat Gaurav Icon Award 2026 Held In Delhi

7th DPIAF Lifestyle Iconic Award & 3rd DPIAF OTT Influencer & Youtuber Iconic Award 2026 In Delhi

  • By admin
  • August 3, 2026
  • 13 views
7th DPIAF Lifestyle Iconic Award & 3rd DPIAF OTT Influencer & Youtuber Iconic Award 2026 In Delhi

Rupesh Pandey – Bihar 2026 A Rising Force At The Intersection Of Business, Leadership & Public Service

  • By admin
  • August 3, 2026
  • 14 views
Rupesh Pandey – Bihar 2026 A Rising Force At The Intersection Of Business, Leadership & Public Service

चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

  • By admin
  • August 3, 2026
  • 14 views
चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning 2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments

  • By admin
  • August 2, 2026
  • 19 views
Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning  2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments