रितेश पांडे बने भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर फेस ऑफ द ईयर मिला, दुबई में मिला ‘बेस्ट पॉपुलर फेस’ का अवार्ड

सुपरस्टार रितेश पांडे भोजपुरी फिल्म जगत में अपने बेहतरीन सिंगिंग, एक्टिंग और हैंडसम लुक के लिए जाने जाते हैं। उनके जो भी गाने व फिल्में ऑडियंस के बीच आते हैं, उसे खूब पसंद किया जाता है और लोगों का फुल इंटरटेनमेंट होता है। ऐसे में रितेश पांडे ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर टेलीकास्ट हुई भोजपुरी वेब सीरीज ‘लंका में डंका’ में भी अपने बेहतरीन पर्सनलिटी और दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं। रितेश पांडे के स्टारडम को ध्यान में रखकर दुबई में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में रितेश पांडे को ‘बेस्ट पॉपुलर फेस’ का अवार्ड बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा के हाथों दिया गया। यह अवार्ड सम्मान पाकर रितेश पांडे ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और अपने फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद हमेशा आप सब बनाए रखें।

उल्लेखनीय है कि यशी फिल्म्स प्रस्तुत 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) सफल आयोजन दुबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में जहां पहली बार भोजपुरी अवॉर्ड शो में शामिल हुई जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और हीरो नंबर 1 गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, सुपरस्टार रितेश पांडे, भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे, अंजना सिंह सहित भोजपुरी फिल्म के बहुत सारे सितारे मौजूद रहे।

रितेश पांडे बने भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर फेस ऑफ द ईयर मिला, दुबई में मिला ‘बेस्ट पॉपुलर फेस’ का अवार्ड

admin

Related Posts

Oriflame Presents Whosnext2026 Influencer Awards – East & Northeast Edition Celebrates Regional Voices In Kolkata

Kolkata, India | May 2026: The cultural capital of India witnessed an unforgettable evening of creativity, influence, and regional storytelling as Whosthat360, in association with Oriflame India, hosted the Oriflame…

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

(विशेष संवाददाता) : साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है कि जानी-मानी लेखिका रंजीता कुमारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया…

You Missed

Oriflame Presents Whosnext2026 Influencer Awards – East & Northeast Edition Celebrates Regional Voices In Kolkata

  • By admin
  • May 11, 2026
  • 3 views

Model-Actress Priyankka Dey (Moksha) Has Worked In Many Print Commercials, Ramp Walks, And Fashion Shows, Which Helped Her Establish Herself In The Glamour Industry

  • By admin
  • May 10, 2026
  • 12 views

Richa Gulati Achieved A Special Place In The Industry Through Dedication & Hard Work. She Is Also The Winner Of The Prestigious Title MISS INDIA HERITAGE

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 22 views

“As Beautiful As Her – International Fashion Icon Sana Aziz Khan Launches Fresh & Amazing Fragrances From Renéz

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 19 views

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 18 views

“UTSRIJI” A Group Show Of Paintings By 10 Contemporary Renowned Artists At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 20 views