Jai Yadav and Amrapali Dubey will again rock together will shoot again in UP

जय यादव और आम्रपाली दूबे फिर एक साथ मचायेंगे धमाल , यूपी में करेंगे फिर शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के व्यस्त ऎक्टर जय यादव और आम्रपाली दूबे की ग्लैमरस जोड़ी एक बार फिर से एक नई फ़िल्म में एक साथ काम करने जा रही है। जी हाँ, ये दोनों सितारे फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में एक साथ काम कर चुके हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। जय यादव और आम्रपाली दूबे की सेकंड फ़िल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इन दोनों स्टार्स को जिस फ़िल्म के लिए अनुबंधित किया गया है उसके निर्माता राजू शेख हैं। फ़िल्म के लेखक सभा वर्मा हैं।

फ़िल्म के निर्माता राजू से पता चला है कि जय यादव व आम्रपाली दूबे की इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग सितंबर के आखरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। इस फ़िल्म को साल के अंत तक रिलीज करने का प्लान है।

इस फ़िल्म के निर्माता राजू जी ने बताया कि फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में मुझे जय यादव और आम्रपाली दूबे की ऑन स्क्रीन  जोड़ी व केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी तभी मैंने फैसला किया कि मैं इस जोड़ी के साथ ही काम करूंगा।

आपको बता दें कि एक्टर जय यादव की इस साल बैक टू बैक 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की सभी टॉप ऎक्ट्रेस हैं। जैसे जय यादव काजल राघवानी के साथ दो फिल्मे “अमानत” और “गुंडों की आएगी बारात” लेकर आ रहे हैं। रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां, निधि झा के साथ “साथ छुटे ना साथिया” और निहारिका पवार व रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गये” भी जय यादव की अपकमिंग मूवीज़ हैं। आम्रपाली दूबे के संग “मेरे रंग में रंगने वाली” तो कम्प्लीट है ही, अब सितंबर में जय यादव इनके साथ दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं।

जय यादव ने हाल ही में रानी चटर्जी के साथ फ़िल्म “बाबुल की गलियाँ” की शूटिंग पूरी की है।

admin

Related Posts

ALPINEPEAK DEVELOPERS Done Grand Channel Meet Of 600+ Channel Partners And Unveils Project ‘Seasons’ : A New Landmark Of Elevated Living In Naigaon East.

Project Launched & Inaugural By : Chief Guest : Shri CA RAMESH PRABHU Chairman of the VTHF(Vasai Taluka Co-operative Housing Federation Limited), ALPINE PEAK DEVELOPERS  Directors (Mr. RATILAL RAVARIA, Mr.…

“Pristine Harmony” Solo Show Of Paintings By Rupesh Patil At Jehangir Art Gallery

The inauguration ceremony of the solo exhibition of renowned painter Rupesh Patil “Pristine Harmony – Nature Unveiled Through Wash and Stroke” was held with great enthusiasm at Jehangir Art Gallery.…

You Missed

Richa Gulati Achieved A Special Place In The Industry Through Dedication & Hard Work. She Is Also The Winner Of The Prestigious Title MISS INDIA HERITAGE

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 14 views

“As Beautiful As Her – International Fashion Icon Sana Aziz Khan Launches Fresh & Amazing Fragrances From Renéz

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 14 views

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

  • By admin
  • May 8, 2026
  • 13 views

“UTSRIJI” A Group Show Of Paintings By 10 Contemporary Renowned Artists At Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 16 views

Small Age, Big Dreams – The Inspiring Journey of Oni Maya Akhlesh Vishwakarma

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 24 views

दतिया जिले की रीना गौतम को मिला भारत गौरव सम्मान l

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 21 views