‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी यादव के अंदाज ने मचाई धूम

सावन के पावन महीने में हर तरफ गूंज रहे ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोलबम’ के जयकारों के बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई है। इसी माहौल को और भक्तिमय बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी लेकर आया है नया बोलबम गीत ‘ए भोले बाबा’। रिलीज होते ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने लगा है। गाने में भक्ति के साथ भोजपुरी अंदाज और जबरदस्त एनर्जी का तड़का देखने को मिल रहा है। ‘ए भोले बाबा’ को अपनी दमदार आवाज दी है सिंगर गोल्डी यादव ने, जबकि वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव अपने शानदार अंदाज और डांस से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने की धुन और प्रस्तुति ऐसी है कि सावन के माहौल में शिवभक्तों के बीच इसे सुनने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। गाने के गीतकार शुभदयाल सोहरा हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। मिक्स-मास्टर अंकित अहीर, निर्देशन सुनील बाबा, डीओपी रंजन और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने संभाली है। एडिटिंग आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी का है।

गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ मेरे लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित भक्ति है। मैंने पूरी श्रद्धा और दिल से इस गीत को गाया है। सावन में जब भक्त बाबा का नाम लेकर झूमते हैं, तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उम्मीद है कि दर्शक हमारी इस कोशिश को खूब प्यार देंगे और गाना हर शिवभक्त की जुबान पर चढ़ेगा।’

वहीं एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा, “‘ए भोले बाबा’ जैसे भक्तिमय गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। गाने की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। सावन में बाबा भोलेनाथ के भक्त जिस जोश और श्रद्धा के साथ बोलबम करते हैं, हमने उसी ऊर्जा को वीडियो में उतारने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा परफॉर्मेंस और पूरा गाना पसंद आएगा।’

गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन और भोलेनाथ की भक्ति का भोजपुरी संगीत से बहुत गहरा रिश्ता है। ‘ए भोले बाबा’ को तैयार करते समय हमारा मकसद ऐसा गीत दर्शकों तक पहुंचाना था, जिसमें बाबा की भक्ति के साथ भोजपुरी संगीत का जोश और मनोरंजन भी हो। गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से गाने में जान डाल दी है और दामिनी यादव ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। हमें उम्मीद है कि भोलेनाथ के भक्त इस गाने को खूब प्यार देंगे।’

‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी यादव के अंदाज ने मचाई धूम

  • admin

    Related Posts

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

    भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज तथा अपनी मनमोहक अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्टार एक्ट्रेस सपना चौहान की बहुचर्चित जोड़ी में नया नया धमाकेदार लोकगीत…

    You Missed

    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 6 views
    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 12 views
    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    Gulshan Nagpal on Bharat Podcast: “Thoughts Shape Your Personality”

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 19 views
    Gulshan Nagpal on Bharat Podcast: “Thoughts Shape Your Personality”

    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 19 views
    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 17 views
    100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters

    From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 18 views
    From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records