रत्नाकर कुमार ने मनाया जश्न वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का फर्स्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज का

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनका अब तक का बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज (Big Blast Bhojpuri song ‘Chhalakat Hamro Jawaniya’ 700 million views) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri youtube channel) के यूट्यूब चैनल पर पार कर गया है। यह भोजपुरी फिल्म के गानों का फर्स्ट गाना है, जिसने इतना अधिक संख्या में व्यूज हासिल करके एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इसका जश्न वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar, MD of Worldwide Records) ने बड़े धूमधाम से मनाया है। सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का यह इकलौता गाना है, जो भोजपुरी सिने जगत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। इससे बड़ा व्यूज अब तक किसी भी भोजपुरी फिल्म के गाने का नहीं  है। इस गाने का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इस गीत को पवन सिंह में अपने खास अंदाज में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और काजल राघवानी ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। यह गाना सदाबहार आल टाइम सुपरहिट है। कोई भी ऐसा फंक्शन नहीं है, जहां पर यह गाना ना बजता हो। इस गाने से पवन सिंह को एक अलग पहचान मिली है।

इस गाने में पवन सिंह अपने खास अंदाज का जादू चलाकर दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं, तो वहीं काजल राघवानी अपनी कातिलाना अदाओं व डांस मोमेंट से लोगों दिलों को घायल कर रही हैं। इस सांग में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है। उनका कमाल, धमाल और बवाल डांस देखते ही बनता है। उनकी युगलबंदी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर देती है।

गौरतलब है कि भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ 700 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करने पर पवन सिंह ने अपने फैंस, श्रोताओं और सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरे श्रोतागण, मुझे चाहने वाले देवतातुल्य जनता ही मेरे भगवान हैं। उनके प्यार और आशीर्वाद से ही मैं यहां तक का सफर तय कर पाया हूं। इस गाने को इतना ज्यादा प्यार आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। साथ ही इस गाने को अपना फुल सपोर्ट देने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार जी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।’

वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह, को-प्रोड्यूसर संदीप सिंह, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, काजल राघवानी, उमेश सिंह, स्व० बृजेश त्रिपाठी हैं। लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आजाद सिंह हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, एडिटर दीपक जऊल, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। इस गाने का म्यूजिक राइटबल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का फर्स्ट भोजपुरी गाना ‘छलकत हमरो जवनिया’ ने 700 मिलियन व्यूज  किया पार

  • admin

    Related Posts

    Saman Glows — Where Beauty Meets Trust Since 2019 !

    In the ever-evolving world of beauty and skincare, few brands manage to create a genuine connection with customers through trust, quality, and affordability. One such rising name is Saman Glows…

    You Missed

    Producers Dr. Vimal Raj Mathur And Rupesh D. Gohil Launched Multilingual Posters For The Women-Centric Film “Abhaya”

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 12 views
    Producers Dr. Vimal Raj Mathur And Rupesh D. Gohil Launched Multilingual Posters For The Women-Centric Film “Abhaya”

    “जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1” : सत्ता, शक्ति और इंसानियत के बीच की सच्चाई को उजागर करती निर्माता एम के राजपूत की एक दमदार वेब सीरीज़…

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 6 views

    • 13 views
    “जिसकी लाठी उसकी भैंस – Season 1” : सत्ता, शक्ति और इंसानियत के बीच की सच्चाई को उजागर करती निर्माता एम के राजपूत की एक दमदार वेब सीरीज़…

    Diksha Sharma Features In ‘Hathon Me Hath’, DM Music City’s Latest Romantic Release

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 10 views

    “Astrology Is Guidance, Not Superstition” — Rahul Shastri Declares At Bharat Podcast

    • By admin
    • June 11, 2026
    • 11 views
    “Astrology Is Guidance, Not Superstition” — Rahul Shastri Declares At Bharat Podcast