Advocate Vinay Kumar Dubey Meets Union Home Minister Amit Shah On New Year, Extends Greetings

नववर्ष पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले एडवोकेट विनय कुमार दुबे, दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद : नववर्ष और गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिवस के अवसर पर मुंबई के प्रख्यात अधिवक्ता एवं केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य एडवोकेट विनय कुमार दुबे अपनी टीम के साथ अहमदाबाद स्थित गृहमंत्री निवास पहुंचे। इस भेंट के दौरान एडवोकेट दुबे ने श्री सिद्धिविनायक गणेश जी की मूर्ति भेंट कर मंत्री जी को नववर्ष और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एडवोकेट दुबे को उनके सामाजिक योगदान एवं विधिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना व्यक्त की और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट दुबे देश के सुप्रसिद्ध अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। उनकी वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल देशभर में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के विवाद समाधान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अतिरिक्त वे ज्ञानोदय सेवा समिति, कुमारी ममतादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ब्राह्मण इंटरनेशनल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (बीबो फाउंडेशन), वी.के. दुबे फाउंडेशन, और भारत किसान क्रांति मोर्चा जैसी संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

एडवोकेट दुबे शिक्षा, स्वास्थ्य और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और प्रतापगढ़ जिले में किसानों के कल्याण के लिए भी सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों ज़रूरतमंदों की शिक्षा और इलाज का खर्च वहन किया है। हाल ही में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस अत्याचार के विरोध में उन्होंने मुखर भूमिका निभाई और अधिवक्ता संरक्षण बिल की मांग को लेकर सरकार के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखी, जिससे कई अहम नियम लागू हुए।

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी भाषा और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट दुबे ने इस अवसर पर कहा, “आदरणीय अमित शाह जी का कार्यकाल देश के लिए संकल्प, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वे देश की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त बनाने में लगातार प्रयासरत हैं। उनसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

एडवोकेट विनय कुमार दुबे का यह दौरा सामाजिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

नववर्ष पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले एडवोकेट विनय कुमार दुबे, दी शुभकामनाएं

  • admin

    Related Posts

    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    Lucknow: A meeting of the State Legislature Pensioners’ Association was held in the conference hall of the Vidhan Bhavan, Lucknow, presided over by Dr. C.P. Sharma with Babita Singh Chauhan,…

    Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

    Is the film’s Naxal-affected backdrop overshadowing what is essentially a love story? Mumbai: Shantanu Maheshwari and Rinku Rajguru starrer Sahiya, directed by Sanjay Sharma, continues to await its CBFC certificate…

    You Missed

    Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 14 views

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 13 views
    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 18, 2026
    • 15 views
    “From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    • By admin
    • September 15, 2026
    • 31 views
    Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

    A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 45 views
    A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!

    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • September 11, 2026
    • 39 views
    “UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery