माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘दिल दे देम’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

करोड़ों दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव कभी फिल्मों के टीजर व ट्रेलर को लेकर तो कभी वायरल सुपरहिट गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव के खूबसूरत अंदाज में वायरल भोजपुरी लोकगीत ‘दिल दे देम’ से एक बार फिर माही श्रीवास्तव सुर्खियां बटोर रही हैं। क्योंकि यह गाना यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। इस गाने को मधुर आवाज में पापुलर सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में गोल्डी यादव अपनी सुरीली आवाज से महफिल में शमां बाँध रही है और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव कमाल की अदाकारी करके अपने हुश्न से कयामत ढा रही हैं। वह अपने सादगी भरे लुक से दर्शकों को दीवाना बना दिया है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड से भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे यूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने ऑनस्क्रीन पति को उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड से मिलने से मना कर रही हैं और कह रही हैं कि अगर उसने मिलना बंद नहीं किया तो मैं भी अपने पुराने प्रेमी से फिर से मिल लूंगी। माही श्रीवास्तव अपने पति को चेतावनी भरे लहजे में समझा रही हैं कि…

‘जदि रहन ना सुधरबा ए राजा जी, शादी बादो बिगड़बा ए राजा जी, जनि बुजिहा कि तोहरा के ढील दे देब, पिया ढील दे देब, जदि मिलल ना छोड़बा पुरनकी से, राजा हमहू पुरनका के दिल दे देम…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिल दे देम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘दिल दे देम’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

  • admin

    Related Posts

    Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

    On Eve of Gudi Padwa , we are thrilled anx excited to announce our First Music Baby “Subah Ki Pehli Chai” from the hands of Vetern Filmmaker Suneel Darshan Sir…

    यूट्यूब पर छाया माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का धमाका, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज, इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा रील्स

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल गीत ‘पिया काला साड़ी’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज यह गाना यूट्यूब…

    You Missed

    “Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    “Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

    Model Roshni Bano Photoshoot In Mumbai

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    Model Roshni Bano Photoshoot In Mumbai

    Coinswitch Puts Salary Hikes Under The Microscope With Clever Appraisal Activation

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 5 views
    Coinswitch Puts Salary Hikes Under The Microscope With Clever Appraisal  Activation

    Content Kings Unveils Thriller “Psycho” At Grand Press Meet

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 13 views
    Content Kings Unveils Thriller “Psycho” At Grand Press Meet

    “Simple Living” Unity In Diversity Solo Exhibition Of Paintings By International Contemporary Artist Dr. Priya Yabaluri At Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 9 views
    “Simple Living” Unity In Diversity Solo Exhibition Of Paintings By International Contemporary Artist Dr. Priya Yabaluri At Jehangir Art Gallery

    Deepak Mandalik – Actor, Director & Entrepreneur !

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 19 views
    Deepak Mandalik – Actor, Director & Entrepreneur !