खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ में हुई अभिनेता विनोद यादव की एंट्री

गुंडा फेम अभिनेता विनोद यदाव के सितारे आसमान की बुलंदियों पर हैं। वे आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। विनोद ने ये मुकाम खुद अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। कुछ समय पहले अभिनेता विनोद यादव और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों किसी फिल्म के सेट पर बैठे हुए थे। के  अब विनोद यादव और खेसारी लाल यादव जल्द ही निर्देशक पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म गॉडफादर में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को निर्माता रत्नाकर कुमार प्रेजेंट कर रहे हैं। गॉडफादर को तकनीशियन फिल्म फैक्ट्री द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। वही इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। बीती दिन से ही लखनऊ में अभिनेता विनोद यादव ने खेसारी लाल यादव के साथ गॉडफादर की शूटिंग की है। जिसमें विनोद की एक्टिंग की तारीफ खुद खेसारी लाल यादव और सेट पर मौजूद सभी लोगों ने की है। फिल्म में विनोद बेहद ही संजीदा रोल अदा करते हुए नजर आने वाले है। जल्द ही विनोद यादव की कर्मपुत्र, बल और बलिदान सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वही बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज ने डायरेक्ट की है। दोनों ही फिल्मों को बिना किसी काटछांट के केंद्रीय फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। जल्द इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम ‘बल और बलिदान’ है, जो कि देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ ऐक्शन और रोमांस के जबरदस्त डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं, विनोद यादव पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं।

 

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ में हुई अभिनेता विनोद यादव की एंट्री

admin

Related Posts

“Honeymoonay Namah” Is A Wonderful Film Shot In The Beautiful Valleys Of Uttarakhand: Actor-Musician Akshay Bafila

“Honeymoonay Namah,” a wonderful film shot in the beautiful valleys of Uttarakhand, is produced under the banner of Shivakshya Entertainment in association with Navankur Films. The film is produced by…

फिल्म ‘सईया जी की जय हो’ में कुमार सुधीर सिंह ने किया है पैरलल लीड

विक्रांत सिंह और कुमार सुधीर सिंह स्टारर नई फिल्म ‘सईया जी की जय हो’ का जबर्दस्त ट्रेलर आउट होते ही सबको पसंद आ रहा है. कुमार सुधीर सिंह ने इसमे…

You Missed

Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 7 views
Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 7 views
Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 19, 2026
  • 20 views

संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का नाम है मोनिका सुराजी

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 29 views

The Cinema Premier With WINS DEUS A Grand Celebration Of World Cinema, Literature & International Filmmaking

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 33 views

Kakali Bhattacharya Unveils Glam Beat 2.0 With Archana Gautam, Mehjabeen Khan, Nandita Puri And RJ Anurag Pandey In Mumbai

  • By admin
  • June 15, 2026
  • 25 views