क्रीशा खंडेलवाल, राजू, शबाना के वन होप स्टूडियोज़ का ओशिवारा में भव्य उद्घाटन, दिलीप सेन, सुनील पाल, नीरज पाठक, माहरुख मिर्जा, एक्टर अरविंद, आरती पुरी जैसे गेस्ट्स रहे उपस्थित

क्रीशा खंडेलवाल, राजू, शबाना के वन होप स्टूडियोज़ का भव्य उद्घाटन गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुम्बई के ओशिवारा में किया गया जहां सेलेब्रिटी गेस्ट्स के रूप में संगीतकार दिलीप सेन, कॉमेडियन सुनील पाल, निर्देशक नीरज पाठक, लेखक निर्देशक माहरुख मिर्जा (मिर्जा ब्रदर्स), ऎक्टर अरविंद, संगीतकार व गायक गूफी, ऎक्ट्रेस आरती पुरी सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस शुरुआत के मौके पर डायरेक्टर मनोज नौटियाल, अली अब्बास, अज़ीज़, अभिनेत्री सिमरन भी मौजूद रहीं। सभी ने क्रीशा, शबाना और राजू को इस स्टूडियो के लिए शुभकामनाएं दीं।

यहां आए मेहमानों ने रिबन काटकर इस स्टूडियो का उद्घाटन किया। विधिवत पूजा के बाद वन होप स्टूडियोज़ की शुरुआत हुई।

यहां मीडिया से बात करते हुए क्रीशा खंडेलवाल ने बताया कि वन होप स्टूडियोज मल्टीपर्पस हॉल है जिसका इस्तेमाल डांस रिहर्सल, स्क्रिप्ट नरेशन, म्युज़िक वीडियो रिहर्सल, प्ले के लिए किया जा सकता है। हमारा प्रोडक्शन हाउस भी है और हम कई प्रोजेक्ट्स इसके अंतर्गत बना रहे हैं। मैं इसके उद्घाटन पर आए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करती हूं। मुझे उम्मीद है कि नाम के अनुसार यह स्टूडियो सभी कलाकारों, टेक्नीशियन में आशा की एक किरण लेकर आएगा।

शबाना ने बताया कि जब राजू के साथ हमने ये स्टूडियो शुरू करने के बारे में सोचा और जब क्रीशा का हमें सहयोग मिला तो हमें बड़ी हिम्मत मिली। इस स्टूडियो की लोकेशन बहुत अच्छी है। जिस एरिया में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े अधिकतर काम होते हैं, ओशिवारा में यह स्थित है और इस हॉल में कई बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। आर्टिस्ट्स के लिए मेकअप रूम से लेकर आला दर्जे का साउंड सिस्टम और साफ सुथरा माहौल लोगों के लिए यह एक परफेक्ट विकल्प है।

राजू भाई ने वन होप स्टूडियोज को लेकर यह उम्मीद जाहिर की कि यह स्टूडियो बहुत सारे लोगों को काम देगा। यहाँ काफी जगह है, काम करने वालों के लिए यह हॉल एकदम उचित स्थान है।

सेलेब्रिटी गेस्ट्स दिलीप सेन, सुनील पाल, निर्देशक नीरज पाठक, लेखक निर्देशक माहरुख मिर्जा, ऎक्टर अरविंद, संगीतकार गूफी, ऎक्ट्रेस आरती पुरी, डायरेक्टर मनोज नौटियाल, अली अब्बास, फ़ज़ल, अभिनेत्री सिमरन ने क्रीशा खण्डेलवाल, शबाना और राजू की इस पहल के लिए उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि वन होप स्टूडियोज का नाम जितना सकारात्मक है यहां का माहौल भी उतना पॉज़िटिव लग रहा है। क्रीशा, राजू और शबाना द्वारा चलाए जा रहे ऐसे हॉल की इस इलाके में जरूरत थी, जो साफ सुथरा, बड़ा और नई तकनीक से सजा हुआ हो।

क्रीशा खंडेलवाल, राजू, शबाना के वन होप स्टूडियोज़ का ओशिवारा में भव्य उद्घाटन, दिलीप सेन, सुनील पाल, नीरज पाठक, माहरुख मिर्जा, एक्टर अरविंद, आरती पुरी जैसे गेस्ट्स रहे उपस्थित

  • admin

    Related Posts

    Dr. Vaibhav “Nayab” Sharma The Zubaan Ka Badshah • The Ruhani Farishta • The Man Who Made Words Magical

    From the Law Corridors of Pune to the Glittering World of Bollywood, Urdu Poetry & Celebrity Anchoring—A Rare Journey of Talent, Triumph and Timeless Recognition Some personalities enter a room.…

    Anuja Sahai Explores Spiritual Wisdom With Swami Abhedananda On Articulate With Anuja

    Stay Aware! Stay Articulate! In a unique coming together of entertainment, music and spirituality, singer-actor Anuja Sahai recently welcomed Swami Abhedananda, Resident Acharya and Spiritual Head of Chinmaya Mission, South…

    You Missed

    मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला व्यस्त हैं सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग में

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 13 views
    मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला व्यस्त हैं सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग में

    Dr. Vaibhav “Nayab” Sharma The Zubaan Ka Badshah • The Ruhani Farishta • The Man Who Made Words Magical

    • By admin
    • August 10, 2026
    • 16 views
    Dr. Vaibhav “Nayab” Sharma The Zubaan Ka Badshah • The Ruhani Farishta • The Man Who Made Words Magical

    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 27 views
    Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media

    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 36 views
    Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

    Actress Shanaya Al Haq’s Her Upcoming Projects Include A South Indian Film, Music Videos, And A Television Reality Show

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 32 views
    Actress Shanaya Al Haq’s Her Upcoming Projects Include A South Indian Film,  Music Videos, And A Television Reality Show

    “Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 41 views
    “Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery