मितवा टीवी नेटवर्क ने भारत के पहले सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ रचा एक नया इतिहास

दिल्ली : देश के अपनी तरह के अलग सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म मितवा टीवी नेटवर्क (Mitwa TV Network) ने, फिल्मों के मुफ्त मनोरंजन के बाद मितवा न्यूज़ के लॉन्च के साथ अपने नेटवर्क में एक नया आयाम जोड़ा है, इसी के साथ मितवा न्यूज़ ने भारत के पहले ओटीटी न्यूज़ चैनल के रूप में भी एक नया इतिहास रच दिया।

शनिवार देर शाम नॉएडा स्थिति फ्लोरा फॉर्म क्लब में मनोरंजन जगत, समाचार बिरादरी, पूर्व नौकरशाहों और न्यायपालिका और राजनीति की दुनिया के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में देश के पहले ओटीटी न्यूज़ चैनल मितवा न्यूज़ की चैनल आई डी लॉन्च की गई और साथ ही पहले न्यूज़ बुलेटिन का भी सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर मितवा टीवी के सीईओ अविनाश (Avinash Raj) राज ने मुख्य धारा के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मितवा न्यूज के लॉन्च के पीछे के दृष्टिकोण के बारे में बताते हुए कहा कि समाचार के लिए एक मंच के रूप में ओटीटी का चुनाव एक रणनीतिक निर्णय है। जैसे आज मोबाइल/टैब ने व्यावसायिक जरूरतों के लिए भारी कंप्यूटरों की जगह ले ली है वैसे ही अब मनोरंजन या समाचार जगत में बदलाव हो रहे हैं। अब धीरे-धीरे ओटीटी टेलीविजन की जगह ले रहा है, लोग तेज गति की किफायती इंटरनेट सुविधा से अपनी पसंद के प्लेटफॉर्म के रूप में ओटीटी को अपनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि ओटीटी कहीं से भी और किसी भी समय सामग्री का उपभोग करने की सुविधा प्रदान करता है, जो इसे सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच इतना लोकप्रिय बनाता है। दर्शकों की इन्ही जरूरतों को समझते हुए, इसे हमने मुख्य धारा के प्लेटफॉर्म के बजाय ओटीटी पर लॉन्च करने का फैसला किया।

इस अवसर पर मितवा टीवी के प्रबंध निदेशक राघवेश अस्थाना ने कहा कि ‘मितवा टीवी हमारे दर्शकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मितवा न्यूज का लॉन्च इसी दिशा में आगे बढ़ता हुआ एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी के साथ बहुत जल्द ही मितवा टीवी, भोजपुरी और हिंदी में डब की गई क्लासिक हॉलीवुड फिल्मों की स्ट्रीमिंग करेगा। फॉरेन कंटेंट के अलावा मितवा वेब-श्रृंखला की स्ट्रीमिंग भी करेगा, जिसमें हिंदी हार्टलैंड, रियल्टी शो और फिल्मों पर आधारित कहानियां होंगी।

गौरतलब है कि सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म मितवा टीवी, गूगल प्ले स्टोर के अलावा एंड्रॉयड फ़ोन, टाटा स्काई बिंज, अमेजन फायर स्टिक, ज़िओमी आदि प्लेटफ़ॉर्म से एकदम मुफ़्त डाउनलोड किया जा सकता है। इस समय मितवा टीवी, भारत और विदेशों  के अपने लाखों दर्शकों के लिए 200 से ज्यादा चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध करता है। एकदम मुफ़्त होने के कारण इसके दर्शको की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है, जिससे यह सबसे हॉट स्टार्ट-अप और मनोरंजन के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है।

भारत के पहले ओटीटी आधारित समाचार चैनल का शुभारंभ पर  मितवा टीवी के प्रमोटरों ने उच्चतम गुणवत्ता वाले मनोरंजन के साथ भारतीयो के विचारों को समृद्ध करने वाले सही समाचार को देने की प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दर्शक मितवा टीवी को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं..

Facebook:

Instagram:

मितवा टीवी नेटवर्क ने भारत के पहले सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ रचा एक नया इतिहास

admin

Related Posts

भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत श्रीरंजन भागवत रथ को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

“अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस” देशवासियों को न केवल इतिहास का एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता के अर्थ पर भी पुनर्विचार करने को विवश करेगी।

आधुनिक भारत के महानतम सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मोत्सव, दिनांक 23 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर,…

You Missed

ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India At Carpe Diem Art Gallery, Goa

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 22 views
ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India  At Carpe Diem Art Gallery, Goa

भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 48 views
भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 23 views
The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

Arun Mishra Honoured With “Popular Civilian Icon Of India Award 2026”

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 40 views
Arun Mishra Honoured With “Popular Civilian Icon Of India Award 2026”

19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 40 views
19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

फिल्म निर्माता विकास शर्मा आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 21 views
फिल्म निर्माता विकास शर्मा  आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित