Trailer Launch – Successful actor-turned-director Awadhesh Mishra in Ratnakar Kumar’s film Jugnu

ट्रेलर लांच –  सफल अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा, रत्नाकर कुमार की फ़िल्म जुगनू में

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार व निर्देशक-अभिनेता अवधेश मिश्रा की सच्ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म जुगनू का ट्रेलर आज धमाकेदार तरीके से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत ही कुछ ऐसी होती है जो मन को झंजोर कर रखा देती है। ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा की आवाज के साथ होती है जिसमे वे कहते है कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है ‘जुगनू’, जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में दिखाई भी देती है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत जुगनू के निर्माता  रत्नाकर कुमार है।

इस मौके पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म को अवधेश मिश्रा ने जिस तरह से फिल्माया है, वो वाकई काबिले तारीफ है। ऐसा फ़िल्म में कहीं नहीं लग रहा है कि ये अवधेश मिश्रा की पहली फिल्म है, जिसका वे निर्देशन कर रहे है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

इसको लेकर अवधेश मिश्रा कहते भी हैं कि मासूम जिंदगियों की खामोश सिसकियों की कहानी है ‘जुगनू’, जिसकी कराह सामाजिक कुरीतियों के कान हमेशा अनसुना कर देता है। फिर उस मासूम हृदय की वेदना मानवीय संवेदनाओं को भेदती चली जाती है। इसकी एक झलक फ़िल्म के ट्रेलर में दिख रही है। आशा करता हूँ कि यह सबों को पसंद आएगी, क्योंकि ये कहानी मेरे दिल के करीब है और मैंने कोशिश की है एक अच्छी फिल्म बनाने की।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं।  फ़िल्म के सह निर्माता निप्रम क्रिएशंस प्रनीत वर्मा,  एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनीता रावत हैं। फ़िल्म की स्टारकास्ट में अवधेश मिश्रा, देव सिंह, मटरू, विनोद मिश्रा, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, बबलू खान, अनीता रावत, श्वेता वर्मा, अदिति रावत, इशिता पाल, बबलू शेरावत और मनोज टाइगर हैं। इस फ़िल्म का मधुर और कर्णप्रिय संगीत दिया है मधुकर आनंद और अमरेश राज ने जबकि गीत प्रणीत, जगदीश मौर्य, कृषणा बेदर्दी ने लिखे हैं। फ़िल्म के डीओपी आर आर प्रिंस हैं।

फ़िल्म में एक्शन दिनेश यादव का है। पीआरओ रंजन सिन्हा, रामचन्द्र यादव, ब्रजेश मेहर हैं। फ़िल्म के एडिटर गुरजंट सिंह हैं जबकि बैक ग्राउंड म्यूज़िक राजा ने कम्पोज़ किया है। ट्रेलर विकाश पवार द्वारा तैयार किया गया है जबकि एरियल सिनेमैटोग्राफर दीपक सिंह हैं। फ़िल्म के कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं और संगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर है।

admin

Related Posts

धीरज ठाकुर के निर्देशन में पेरीजी नेटवर्क और एमटी सिनेमा की भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की वाराणसी में शूटिंग शुरू

भोजपुरी सिनेमा जगत में पारिवारिक, मनोरंजकपूर्ण और सामाजिक सरोकार से जुड़ी भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की शूटिंग सांस्कृतिक व पौराणिक नगरी वाराणसी (बनारस), उत्तर प्रदेश के खूबसूरत…

डॉ. महेश कुमार और यामिनी सिंह की फिल्म ‘भोज’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज, लेखक हैं डॉ. अतुल पटने (आईएएस)

हरफनमौला अभिनेता डॉ. महेश कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस यामिनी सिंह के शानदार अभिनय आए सजी भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने और दर्शकों…

You Missed

Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 20 views
Actress Aliya Khan Says She Wishes She Had Started Acting Earlier

Actress Shanaya Al Haq’s Her Upcoming Projects Include A South Indian Film, Music Videos, And A Television Reality Show

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 20 views
Actress Shanaya Al Haq’s Her Upcoming Projects Include A South Indian Film,  Music Videos, And A Television Reality Show

“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 29 views
“Eternal Whispers Of Stone” Solo Show Of Paintings By Uma Krishnamoorthy In Nehru Centre Art Gallery

Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 24 views
Melooha Launches Artha Sutram, An AI-Powered Wealth Intelligence Report For Personalized Financial Guidance

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

  • By admin
  • August 6, 2026

  • 23 views
धीरज ठाकुर के निर्देशन में पेरीजी नेटवर्क और एमटी सिनेमा की भोजपुरी फिल्म ‘अजब सास के गजब बहुरिया’ की वाराणसी में शूटिंग शुरू