सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने बेहतरीन अभिनय और अनूठे एक्सप्रेशन्स से करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं वर्सेटाइल एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक बार फिर दर्शकों को ध्यान खींच ली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जहां सुपरहिट फिल्म ‘जया’ में अपने परफॉर्मेंस से सबको दिल जीत लिया था, वहीं इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ से एक बार फिर सबको भाव विभोर कर रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया इस गीत में माही श्रीवास्तव गरीब परिवेश में पाली एक कम उम्र की महिला के रूप में गंगा घाट पर गोद में मृतक बच्चे का शव लेकर बैठी हुई गम के आंसू बहा रही हैं। वह खुद चिता में आग देकर बच्चे का अंतिम संस्कार करती हैं और राख को गंगा मइया जल धारा में प्रवाहित करती हैं। इस सारे घटनाक्रम में नेपथ्य में इमोशनल गीतबाज सुनाई दे रहा है। सिंगर सुगम सिंह की करुणा भरी आवाज में गाया हुआ ये गीत श्रोताओं को भावुक कर रहा है और इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने शानदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस को इमोशनल कर रही हैं। सधे हुए अभिनय और  इमोशनल एक्सप्रेशन से उन्होंने साबित कर दिया है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसे ही बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल नहीं की हैं। फैंस माही श्रीवास्तव के अभिनय की तुलना भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों से कर रहे हैं। इस गीत के रिलीज होते ही इसे दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘जया’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार, डायरेक्टर धीरू यादव हैं। फिल्म का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ को सिंगर सुगम सिंह ने गाया है। गीत शकील आज़मी  ने लिखा है जबकि साहिल खान और धीरू यादव ने संगीत दिया है। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, दया शंकर पांडेय हैं। फिल्म का म्यूज़िक राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘​कम उम्र की महिला के संघर्ष और मातृत्व के असीम दर्द को दर्शाते इस गीत में माही श्रीवास्तव ने बिना बोले ही अपनी आंखों और हाव-भाव से हर भावना को जीवंत कर दिया है। ​सिंगर सुगम सिंह की मर्मस्पर्शी आवाज, शकील आज़मी के प्रभावी बोल और साहिल खान व धीरू यादव के संगीत ने दर्शकों का दिल छू लिया है।’

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये फिल्म ‘जया’ हमारे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म का हर एक दृश्य और गीत समाज के वास्तविक पहलुओं को दर्शाता है। रिलीज हुआ सैड सांग ‘कट गए हैं पांव’ केवल एक गाना नहीं है, बल्कि यह एक मां के दर्द और उसके संघर्ष की गाथा है। मैंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि दर्शक इस सांग इतना प्यार दे रहे हैं।’

फिल्म के निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में माही श्रीवास्तव ने हमेशा लीक से हटकर कहानियों और विषय-प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दी है। फिल्म ‘जया’ और इसके गीत ‘कट गए हैं पांव’ में ​उनकी अभिनय क्षमता और संवेदनशीलता ने यह साफ कर दिया है कि वह गंभीर से गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को सहजता से जीने का माद्दा रखती हैं। यह गीत फिल्म का भावनात्मक स्तंभ है और दर्शकों का रिस्पॉन्स यह साबित कर रहा है कि अच्छी कहानी और सच्चे अभिनय की कद्र हमेशा होती है।’

सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • admin

    Related Posts

    From Lucknow Theatre To Film Direction, Ali Abbas Brings Justice And Land Issues To Screen With BULLDOZER

    *Lucknow.* Ali Abbas, who began his acting journey on the theatre stage in Lucknow, moved to Mumbai with the dream of making a career in acting. After nearly eight years…

    From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

    A Distinctive Journey Through Spiritual Wisdom, Astrology and Inner Transformation From Knowledge to Practice, from Practice to Service, and from Service to Transformation In a rapidly changing world, where people…

    You Missed

    सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 7, 2026
    • 9 views
    सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune

    • By admin
    • October 7, 2026
    • 11 views
    RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune

    प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 17 views
    प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

    Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 18 views
    Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.

    Sujata Dey Painting Master Kolkata

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 17 views

    From Lucknow Theatre To Film Direction, Ali Abbas Brings Justice And Land Issues To Screen With BULLDOZER

    • By admin
    • October 6, 2026
    • 16 views
    From Lucknow Theatre To Film Direction, Ali Abbas Brings Justice And Land Issues To Screen With BULLDOZER