भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

(विशेष संवाददाता) : साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है कि जानी-मानी लेखिका रंजीता कुमारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर साहित्य सृजन, लेखन के प्रति समर्पण और समाज को सकारात्मक दिशा देने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

रंजीता कुमारी एक गृहिणी होने के साथ-साथ एक सफल लेखिका भी हैं। बचपन से ही उन्हें पढ़ने का गहरा शौक था, लेकिन कम उम्र में विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उनके सपनों को विराम लग गया। दो बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहने के बाद उन्होंने विवाह के लगभग बीस वर्षों बाद पुनः लेखन की शुरुआत की।

साल 2024 में उनकी पहली पुस्तक, एक कविता संग्रह “एक विरहिणी सी औरत” प्रकाशित हुई, जिसे पाठकों द्वारा काफी सराहना मिली। उसी वर्ष उनका कहानी संग्रह “जीवन के रंग यादों के संग” भी प्रकाशित हुआ। वर्ष 2025 में उन्होंने दो उपन्यास “एक कहानी अपनी सी” और “सलोनी” के साथ-साथ एक और कविता संग्रह “आशना” प्रकाशित किया।

वर्ष 2026 में उन्होंने बच्चों के लिए कहानी संग्रह “दादी-नानी की कहानियां: घूरता-घूरता” लिखकर बाल साहित्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सभी पुस्तकें रविना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई हैं और इनका विमोचन दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में भव्य रूप से किया गया।

लेखन के साथ-साथ रंजीता कुमारी ने अब तक 11 पुस्तकों का संपादन भी किया है, जो उनकी साहित्यिक दक्षता और अनुभव को दर्शाता है। वर्तमान में वह ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक नए उपन्यास पर कार्य कर रही हैं।

रंजीता कुमारी का यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को किसी कारणवश पीछे छोड़ देती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत हो, तो किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है तथा सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं लेखिका रंजीता कुमारी

admin

Related Posts

Dr. Debojeet Lahiri, Founder & Director Of Melody Monks Entertainment, Honoured By Bollywood Star Sneha Ullal At Universal Global Excellence Award 2026

A Grand Celebration of Excellence, Achievement and Glamour in New Delhi The capital city witnessed an evening of distinction, achievement, talent and glamour as the prestigious Universal Global Excellence Award…

Sunil Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Ketan Karade, Ramesh Goyal, Writer Deepak Desai, And Restaurant Owner Mohammad Bhai Honored At The KCF ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’ Organized By Dr. Krishna Chouhan

Mumbai, August 15, 2026. The ‘Bollywood Legends Film Festival 2026’, organized by the KCF Foundation on the occasion of Independence Day at the Impa Theatre in Mumbai, proved to be…

You Missed

सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 12 views
सुपरहिट फिल्म ‘जया’ का इमोशनल गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 15 views
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune

प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views
प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर साँवरे फिल्म्स और फोक म्यूजिक स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंद’ का ट्रेलर हुआ वायरल

Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views
Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views

From Lucknow Theatre To Film Direction, Ali Abbas Brings Justice And Land Issues To Screen With BULLDOZER

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 19 views
From Lucknow Theatre To Film Direction, Ali Abbas Brings Justice And Land Issues To Screen With BULLDOZER