अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है।

गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य , शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी ।

अपने छोटे बेटे जीत की शादी के अवसर पर गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के संदेश में अपनी बहू को “बेटी दिवा” कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ। “

शादी आज दोपहर, अहमदाबाद के बेल्वेडियर क्लब, अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप में संपन्न हुई, जहां जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शादी के बंधन में बंध गए। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रूप से संपन्न हुई । सामान्य धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गुजराती समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी में राजनेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और अन्य कोई प्रमुख हस्तियां शामिल नहीं हुईं।

जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं और छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन देख रहे हैं, साथ ही नवी मुंबई में बन रहे सातवें हवाई अड्डे की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पढ़ाई की है।

अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

admin

Related Posts

Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez

Renez new launch 1. LUMINOUS TINT MOISTURIZER / HAIR PERFUMES / FRIZZ CONTROL HAIR MIST / SILKY SMOOTH LUMINOUS TINT MOISTURIZER 7-in-1 Skin Tint • Hydrating Moisturizer • Luminous Finish…

Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

Noida: A new chapter in India–Nicaragua cultural relations was initiated with the formal launch of the Indo Nicaragua Film and Cultural Forum at Marwah Studios, Film City, Noida, in the presence…

You Missed

विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 9 views
विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में, विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 9 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में,  विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy ” The Dinner”….

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 19 views
Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy  ” The Dinner”….

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

  • By admin
  • September 19, 2026
  • 36 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 50 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 39 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन