टी सीरीज़ की ऑफिस के सामने जा कर मैं आत्महत्या कर लूंगा : लेखक अमित गुप्ता

फ़िल्म “विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” के स्टोरी राइटर अमित गुप्ता के साथ धोखा, निर्माताओं पर क्रेडिट न देने की बात

मुम्बई। राजकुमार राव एवं तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही विवाद में पड़ गई है। इस फिल्म की कहानी लिखने का क्रेडिट अमित गुप्ता को नहीं मिला है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी भेजा था, लेकिन उन्हें केवल तसल्ली दी गई और न उन्हें नाम मिला न दाम।

बॉलीवुड के जाने माने लेखक अमित गुप्ता ने मुम्बई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लेखक सिर्फ नाम के लिए काम करता है। हम राइटर दिल से खुश रहते हैं कि अपना नाम होता है। लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं होती। रोज़ कुआं खोदो और रोज़ पानी पियो वाली कहावत हम पर चरितार्थ होती है। मैं अपने हक की लड़ाई लड़ रहा हूँ। मैं काफी निराश और परेशान हो गया हूँ और मेरी स्थिति यह हो गई है कि मन करता है कि टी सीरीज़ की ऑफिस के सामने जा कर आत्महत्या कर लूं।”

लेखक अमित गुप्ता काफी निराश दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि इसका केंद्रीय कॉन्सेप्ट उनका लिखा हुआ है। उन्होंने काफी पहले एक लेखक के तौर पर स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में यह कहानी रजिस्टर करवाई थी। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कहानी एक ऐसे नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी सुहागरात पर अपना निजी डीवीडी रिकॉर्ड करते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब वो डीवीडी खो जाती है, इससे उनके जीवन में हंगामा मच जाता है और फिर कॉमेडी क्रिएट होती है।

अमित गुप्ता ने कहा है कि यह बुनियादी कहानी का ढांचा उन्होंने लिखा था, जिसे स्क्रीन राइटर एसोसिएशन के पास रजिस्टर भी करवाया है। अब उसी आईडिया पर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म बनाई गई है। यह कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला है और मैंने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस भेजा। अमित गुप्ता के नोटिस का उनकी ओर से जो जवाब आया है उसमें उन्होंने जो रजिस्ट्रेशन की तारीख लिखी है वो अमित गुप्ता के रजिस्ट्रेशन डेट के बाद की तिथि है। इससे सिद्ध होता है कि अमित गुप्ता का दावा सही है। अमित गुप्ता का कहना है कि हमारे पास इस कहानी का इससे पहले का रजिस्ट्रेशन डेट है और हमारे पास सभी डॉक्यूमेंट हैं, ईमेल कन्फर्मेशन भी है।

बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।

90 के दशक पर आधारित फ़िल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं।

अमित गुप्ता को उम्मीद है कि उनका नाम इस फ़िल्म की कहानी लेखक के रूप में दिया जाएगा।

टी सीरीज़ की ऑफिस के सामने जा कर मैं आत्महत्या कर लूंगा : लेखक अमित गुप्ता

Disclaimer: The facts and opinions appearing in the article do not reflect the views of Our Website Or our Editors  does not assume any responsibility or liability for the same. It Is By News Source From PR Agency

admin

Related Posts

VKDL Group’s NPA Bazaar Strengthens India’s Distressed Asset Resolution Ecosystem Under The Leadership Of V K Dubey

New Delhi: NPA Bazaar Private Limited, an initiative of the VKDL Group, has emerged as one of India’s comprehensive platforms dedicated to providing integrated management, advisory, and facilitation services for…

Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty

Mumbai: Just a month after creating a landmark moment in India’s digital entertainment space by releasing 10 original shows in a single day, Rocket Reels has once again expanded its…

You Missed

CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 12 views
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya

Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

  • By admin
  • September 26, 2026
  • 12 views
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 19 views
विजय चौहान और चाँदनी सिंह ने शुरू किया ए एम म्यूजिक प्रस्तुत स्पाइन एंटरटेनमेंट भोजपुरी फिल्म ‘भौजी के बियाह’ की शूटिंग

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में, विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

  • By admin
  • September 24, 2026
  • 20 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 10वीं फिल्म ‘इंसाफ घर के अंदर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में,  विष्णु मौर्य और वन्नू द ग्रेट पहली बार एक साथ

Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy ” The Dinner”….

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 31 views
Script Pooja And Title Launch Held For Prashanth Mambully’s Next Bollywood Romantic Comedy  ” The Dinner”….