वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को लांच होगा भोजपुरी मनोरंजन चैनल ‘एम एच वन दिल से’

देश के मनोरंजन जगत में बेहद लोकप्रिय चैनल एम एच वन अब भोजपुरी में भी लांच हो रहा है। यानी इस वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को यह चैनल ‘एम एच वन दिल से’ के नाम से लांच होगा, जिसका मकसद देश -विदेश की करोडों भोजपुरी ऑडियन्स तक नए अंदाज में मनोरंजन को पेश करना है। साथ-साथ इस भाषा के उत्थान के क्षेत्र में भी कार्य करना इसका उद्देश्य है। हालांकि अभी तक भोजपुरी को बोली का ही दर्जा प्राप्त है, जिसे भाषा का दर्जा दिलाने का संघर्ष जारी है, इस दिशा में चैनल “एम एच वन दिल से” का लॉन्च होना भी एक सार्थक पहल है।

इस बारे में “एम एच वन दिल से” के ओनर महिंदर बाटला ने बताया कि “एम एच वन दिल से” भोजपुरी समाज के हर उम्र वर्ग के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए अपने कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार किया है। इसका प्रसारण 14 फरवरी 2022 से यूपी, बिहार, झारखंड में पैन इंडिया टाटा प्ले और जिओ के जरिये होगा। उन्होंने बताया कि यहां भोजपुरी लोकगायक /लोक गायिकाओं को जोड़ते हुए “सबेरे-सबेरे ” जैसा पारिवारिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगा, वहीं स्कूल लाइफ और कॉलेज कैंटीन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षित युवावर्ग को भी अपनी तरफ आकर्षित करने, अपने से जोड़ने और विद्यार्थियों में जागरूकता लाने का बेहतरीन प्रयास होगा।

एम एच वन दिल से “आवाज भोजपुरी” जैसी संगीत प्रतियोगिता के कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों को अपना भविष्य संवारने के लिए मंच तो देता ही है साथ ही लुप्त हो रही भोजपुरी लोकगायकी की विधाओं को भी संरक्षित करने का प्रशंसनीय कार्य करता है। उन्होंने ये आगे जोड़ा और कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि भोजपुरी मनोरंजन जगत में व्याप्त हो चुकी अश्लीलता के कारण शिक्षित भोजपुरी भाषी वर्ग, जो इस से यानिकि भोजपुरी मनोरंजन जगत से स्वयं को अलग रखे हुए था, उनके सामने स्वच्छ और पारवारिक मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें जोड़ना है। इसीलिए कहते हैं कि “एम एच वन दिल से है भोजपुरिया… दिल से।

बता दें कि एमएच वन टीवी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने 18 साल से अधिक समय पहले प्रसारण के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की थी और आज का लक्ष्य सभी शैलियों और सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर उच्च गुणवत्ता वाले मीडिया और मनोरंजन सामग्री बनाने, एकत्र करने और वितरित करने वाली एक प्रमुख एकीकृत सामग्री कंपनी बनना है। नेटवर्क उच्च उत्पादकता प्रदान करते हुए विश्वसनीयता और सम्मान के साथ एक उद्यम के रूप में पहचाना जाना चाहता है।

वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को लांच होगा भोजपुरी मनोरंजन चैनल ‘एम एच वन दिल से’


admin

Related Posts

भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत श्रीरंजन भागवत रथ को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

“अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस” देशवासियों को न केवल इतिहास का एक नया दृष्टिकोण देगी, बल्कि राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता के अर्थ पर भी पुनर्विचार करने को विवश करेगी।

आधुनिक भारत के महानतम सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मोत्सव, दिनांक 23 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर,…

You Missed

ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India At Carpe Diem Art Gallery, Goa

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 9 views
ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India  At Carpe Diem Art Gallery, Goa

भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 8 views
भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 12 views
The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water

Arun Mishra Honoured With “Popular Civilian Icon Of India Award 2026”

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 14 views
Arun Mishra Honoured With “Popular Civilian Icon Of India Award 2026”

19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 15 views
19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

फिल्म निर्माता विकास शर्मा आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

  • By admin
  • February 3, 2026
  • 14 views
फिल्म निर्माता विकास शर्मा  आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित