SENSATIONAL JUHI SET FOR HER BOLLYWOOD DEBUT

सेंसेशनल गर्ल जूही अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार..!

उनका बहुप्रतीक्षित म्यूज़िक एल्बम भी जल्द रिलीज होने जा रहा है

वह सुंदर भी है और दिमाग वाली लड़की भी है। उच्च अभिनय कौशल के साथ वह ज़िन्दगी और एनर्जी से भरपूर है। दिल्ली की रहने वाली जूही सिंह बाजवा सपनों के शहर मुंबई में एक मिशन पर है, दूसरों की तरह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने के मिशन पर। लेकिन जो चीज उसे सबसे अलग करती है, वह है उसका अदम्य दृढ़ संकल्प और रणनीतिक योजना!

अभी भी एमिटी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा, जो अपना बिजनेस मैनेजमेंट कर रही है, जूही पहले ही कई प्रसिद्ध डिजाइनर्स जैसे अर्चना कोचर, सामंत चौहान, शांतनु-निखिल के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं, नई दिल्ली में ऑडी 6 लॉन्च का हिस्सा थीं और खादी इंडिया के लिए भी रैम्प वाक कर चुकी है। उन्होंने मिस दिल्ली खादी इंडिया 2017 जीता था और मुंबई आने के बाद उन्हें कई प्रतिष्ठित प्रोफेशनल काम मिले और उन्हें सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश, ज़ी टीवी के इश्क सुबहान अल्लाह जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी देखा गया।

ऑल्ट बालाजी के पौरशपुर,

एमएक्स प्लेयर के मस्तराम और डिजिटल विज्ञापन इत्यादि में भी उन्होंने काम किया।

जूही का आने वाला प्रोजेक्ट एक शार्ट फिल्म है, जबकि कुछ वेब सीरीज में भी काम कर रही है। और उन्हें अपने अपकमिंग म्यूज़िक वीडियो से बहुत उम्मीदें हैं। भले ही कुछ अच्छे फिल्म बैनर के साथ उनकी बातचीत चल रही है लेकिन जूही इस समय अपनी फिल्म के सिलसिले में अधिक जानकारी नहीं देना चाहती।

यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनय उनकी बचपन की ख्वाहिश थी, जूही ने हंसते हुए अपनी प्यारी मुस्कान के साथ कहा, “एक तरह से हाँ। एक किशोरी के रूप में मैं हमेशा खुद को आईने में देखना पसंद करती थी और खुद की प्रशंसा करती थी। मुझे इसके लिए कमेंट्स भी मिलते थे। मेरा लुक, जिस तरह से मैंने खुद को कैरी किया और मेरे दोस्तों ने मेरे चेहरे के भावों की तारीफ की। इसलिए मैंने सोचना शुरू कर दिया कि मुझे एक ऎक्ट्रेस बनने के लिए एक शॉट देना चाहिए।”

इतने सारे न्यूकमर्स बॉलीवुड के दरवाजे पर पहले से ही दस्तक दे रहे हैं, ऐसे में एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए जूही की क्या रणनीति है?

जूही ने बताया, “देखिए, मैंने हर तरह की भूमिकाओं, टीवी, फिल्मों, फैशन मॉडल, रनवे मॉडल, कमर्शियल मॉडल, फिटनेस मॉडल आदि में अपना हाथ आजमाया है। बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री हमेशा प्रतिभा को सराहती रही है।”

“मेरी रणनीति सरल है, सही तरह की भूमिका का सम्मान करें और इसे पूरे जुनून के साथ करें,” उसने बड़ी शिद्दत के साथ बताया।

कोरोना वायरस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बुरी तरह प्रभावित किया है. जूही ने कहा, “यह कठिन रहा है, लेकिन इंडस्ट्री द्वारा किए जा रहे उपाय सुरक्षित रहने के लिए सराहनीय हैं और भगवान की इच्छा रही तो हम जल्द ही खतरे से बाहर हो जाएंगे क्योंकि हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण करवा रहे हैं।” करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों को वह बॉलीवुड की आइडल मानती हैं, जूही खुद भी फिटनेस की दीवानी हैं।

“मुंबई मेरी ‘कर्मभूमि’ है। इसने मुझे साहस और आशा दी है और दिखाया है कि कैसे दृढ़ता और वास्तविक प्रतिभा आपको रेस जिताती है। मुझे खुशी है कि इस शहर ने मुझे स्वीकार किया है.!,” चुलबुली अभिनेत्री ने भरपूर आत्मविश्वास के साथ यह बात कहके अपनी बात पूरी की।

ऑल द बेस्ट, जूही सिंह बाजवा!

admin

Related Posts

फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

— कुछ किरदार केवल अभिनय के लिए नहीं होते, वे आत्मा को छू जाते हैं : दिव्या त्यागी पटना। बॉलीवुड और ओटीटी की उभरती हुई अभिनेत्री दिव्या त्यागी अपनी बहुप्रतीक्षित…

Diksha Sharma Talks About Working On ‘Dil Tod Ke Chal Diya’ And Her First Collaboration With Director Sadhu Kabra

Diksha Sharma will soon be seen in the upcoming music video Dil Tod Ke Chal Diya, a project she describes as both challenging and memorable. Shot in Lonavala during the…

You Missed

‘Bharat Podcast’ Becomes The Most Watched Digital Podcast Channel In India

  • By admin
  • July 8, 2026
  • 16 views
‘Bharat Podcast’ Becomes The Most Watched Digital Podcast Channel In India

West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

  • By admin
  • July 7, 2026
  • 17 views
West Bengal: A New Twist To Speculation About A Change In The Bharatiya Janata Party: Could The BJP Send Kuldip Maity To The Rajya Sabha? Sources

Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

  • By admin
  • July 4, 2026
  • 27 views
Casting Director Kashyap Chandhock Continues His Successful Run With Jeevan Bheema Yojna

Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

  • By admin
  • July 4, 2026
  • 32 views
Aruna Babbar Shares Powerful Message On Mental Health At MSTV OTT Platform

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

  • By admin
  • July 3, 2026
  • 39 views
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

Neelu Rawat & Amit Mishra Create Magic With ‘ASAR YE TERA’..!

  • By admin
  • July 3, 2026
  • 28 views
Neelu Rawat & Amit Mishra Create Magic With ‘ASAR YE TERA’..!