Award winning director Jai Prakash Mishra becomes President of Shri Bhartiya Janta TV And Cine Kamgar Sangh Mumbai

पुरुस्कार विजेता डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा बने श्री भारतीय जनता टीवी एंड सिने कामगार संघ के मुम्बई अध्यक्ष

इस कामगार संघ में दो महीनों तक कामगारों का फ्री रजिस्ट्रेशन होगा : जय प्रकाश मिश्रा

फ़िल्म इंडस्ट्री के पुरुस्कार विजेता डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा को श्री भारतीय जनता टीवी एंड सिने कामगार संघ का मुम्बई का अध्यक्ष बनाया गया है। जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह पद एक जिम्मेदारी वाला पद है जिसके लिए वह कामगार संघ के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने मुझे मुम्बई प्रेसीडेंट के रूप में चुना है, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य निभाउंगा। जय प्रकाश मिश्रा ने अपना यह पद संभालते ही टीवी और सिने कामगारों के लिए कई अच्छी पहल की है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फूल सिंह ,उप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विशाल भगत और महाराष्ट्र अध्यक्ष फूलचंद उबाले के उपस्थिति में मुम्बई के सभी पदों पर पाधिकारियों की नियुक्ति किया गया। इस कामगार संघ में दो महीनों तक फ्री रजिस्ट्रेशन होगा इस तरह की शुरआत इंडिया में पहली बार किसी ने की है जिसका क्रेडिट जय प्रकाश मिश्रा को जाता है जिनकी सोच की वजह से ऐसा सम्भव हो पाया है। इस पहल से कामगारों में खुशी की लहर पाई जा रही है।

आपको बता दें कि जय प्रकाश मिश्रा को फ़िल्म इंडस्ट्री में एडिटर, कलरिस्ट और डायरेक्टर के रूप में 15 वर्षों का अनुभव है। बतौर निर्देशक उन्होंने पिछले साल एक शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” बनाई थी जिसको 7 नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से नवाजा गया। इसके अलावा फिलहाल वह फ़िल्म भाभी मां बना रहे हैं। फ़िल्म “मेरे पापा मेरी धड़कनों को समझो” निर्देशित कर रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है पी एस जे मीडिया विज़न जिसके तहत वह कई प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं।

उन्हें टेलीविजन और फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने का वर्षों का अनुभव रहा है। क्रिएटिव वीडियो एडिटर से लेकर कलरिस्ट तक और वीडियो प्रोडक्शन की फील्ड में कई तरह के अनुभव रखते हुए जय प्रकाश मिश्रा इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जय प्रकाश मिश्रा के विख्यात प्रोडक्शन हाउस पी एस जे मीडिया विज़न ने फिल्म “भाभी मां” को बनाने का एलान किया है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड के फेमस ऎक्टर भी दिखाई देंगे, जिनके नाम को जल्द रिवील किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रोडक्शन हाउस पी एस जे मीडिया विज़न के फाउंडर प्रत्युष, सुमित, जय हैं। पी एस जे मीडिया विज़न ने कई टीवी शोज़ और फीचर फ़िल्मों का काम किया है. पी एस जे मीडिया फ़िल्म मेकिंग, टीवी शोज़, म्युज़िक विडियो, शोर्ट फ़िल्म, कॉर्पोरेट फ़िल्म, ऐड फ़िल्म, डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म और वेब सीरिज़ बनाने में अपनी खास पहचान रखता है. प्रोफेशनल्स की एक बेहतरीन और अनुभवी टीम के द्वारा मैनेज किए जाने वाले इस प्रोडक्शन हाउस में ऐसे लोग मौजूद हैं जो क्रिएटिविटी, म्युज़िक, वीएफ़एक्स और एप मेकिंग की फील्ड में माहिर हैं.

admin

Related Posts

Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning 2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments

Vaishnavi Chalke is a Mumbai-based actress, fashion model, beauty pageant winner, and social media influencer who is making her mark in the Indian entertainment and fashion industry. She gained significant…

ADIL KHAN – A New Generation Star Born With A Silver Spoon Yet Ready To Create His Own Legacy

Bollywood has always opened its arms to fresh talent and new faces. Every generation witnesses the arrival of promising young actors who bring with them dreams, passion, and the determination…

You Missed

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

  • By admin
  • September 19, 2026
  • 24 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल

Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 36 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 46 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 52 views
A Beautiful Dadi(Surinder Kaur )–Poti(Tanishka Kaur) Duo To Participate In The Grand Crown India 2026!