पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज

भोजपुरी संगीत में अपनी बेमिसाल गायकी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ देवी गीत ‘माई के आरती’ ने यूट्यूब पर 139 मिलियन का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस देवी गीत से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह देवी गीत 139 मिलियन (13.9 करोड़) से अधिक व्यूज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यूट्यूब पर लगातार व्यूज बढ़ने का यह सिलसिला निरंतर बरकरार है। निर्माता रत्नाकर कुमार और पावर स्टार पवन सिंह की हिट जोड़ी ने इस देवी गीत को रिकॉर्ड्स तोड़ पहचान दिलाई है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवीगीत ‘माई के आरती’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर पवन सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के वीडियो में पवन सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को गीतकार आजाद सिंह व श्याम देहाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार श्याम – आजाद ने मधुर संगीत दिया है। रिकार्डिस्ट राकेश शर्मा, प्रोग्रामिंग शिशिर पांडे, डीओपी एसके सोनी, वीडियो डायरेक्टर : संजय कोरबे, प्रोडक्शन मैनेजर राजू निषाद हैं। डांस ग्रुप अजय मिव्हेल का है। सहयोग अमित सिंह, संतोष सिंह, परिकल्पना दीपक सिंह का है। आशिर्वाद-माता पिता व अजीत सिंह (जोकहरी) का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

​इस देवी गीत की अपार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने सभी संगीत प्रेमियों, दर्शकों और फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। फैंस से अपील की है कि उनका यह प्यार आगे भी इसी तरह बना रहे, ताकि वे आगे भी ऐसे ही बेहतरीन और भव्य गाने लेकर आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की आवाज में मां सरस्वती का वास है। वे जब भी कोई गीत गाते हैं तो हर किसी के सीधे दिल में उतर जाता है। इस देवीगीत को रिकॉर्ड तोड़ प्यार देने के लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

वहीं पवन सिंह ने नवरात्रि के इस पावन बेला पर अपने फैंस और माता रानी के भक्तों का दिल से आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा कि ‘माता रानी के कृपा और श्रोताओं के प्यार से ही इतना बड़ा रिकॉर्ड बन पाया है। सभी जनता जनार्दन और श्रद्धालुओं को दिल से धन्यवाद।’

पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज

  • admin

    Related Posts

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ किया रिलीज

    शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में भक्ति गीत ‘आरती माई थावे वाली के’  रिलीज हो गया है। थावे…

    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    Mumbai, 10 October 2026 लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’ नवरात्रि से पहले आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूज़िक…

    You Missed

    पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 10 views
    पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ किया रिलीज

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 11 views
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ किया रिलीज

    Diva Films Production Presents Its New Web Series ‘Niv The Boy-2’ – A Promising Blend Of Drama, Action And Mystery

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 10 views
    Diva Films Production Presents Its New Web Series ‘Niv The Boy-2’ – A Promising Blend Of Drama, Action And Mystery

    अब्दुल कदीर कराज़गी द्वारा “मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 10 views
    अब्दुल कदीर कराज़गी द्वारा “मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन

    Rising Child Artist Agastya Jiwak Walke Set To Make His OTT Debut With Suspense Thriller ‘Night Suspense’

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 42 views
    Rising Child Artist Agastya Jiwak Walke Set To Make His OTT Debut With Suspense Thriller ‘Night Suspense’

    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 33 views
    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery