इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत की नई सनसनी और बेहतरीन एक्ट्रेस इशिका टोरिया की जादुई अदाकारी से सजा नया भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ दर्शकों के बीच आ चुका है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से सिंगर सृष्टि भारती ने इस कदर सजाया है कि लोग भाव-विभोर होकर मस्ती में झूमने पर मजबूर हो गए हैं। गाने के वीडियो में इशिका टोरिया बेहद खूबसूरत देसी अवतार में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की साड़ी पहने इशिका कयामत ढा रही हैं और उनके कातिलाना हाव-भाव एवं अदायगी दर्शकों को मदहोश कर रही है। गाने का फिल्मांकन बहुत ही मनोरम और भव्य लोकेशंस पर किया गया है, जो वीडियो को और भी शानदार बनाता है। वीडियो में इशिका के साथ एक्टर अवनीश आर्या की मजेदार और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार आकाश द्वाज ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये बहुत ही प्यारा और साफ-सुथरा लोकगीत है। सृष्टि भारती की आवाज और इशिका टोरिया की अदायगी ने इस गाने में जान फूंक दी है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना संगीतप्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा और इस साल का बड़ा हिट साबित होगा।’

एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि ‘इस गाने की शूटिंग का अनुभव मेरे लिए बेहद शानदार रहा। ब्लैक साड़ी वाले लुक और देसी अवतार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। रत्नाकर कुमार सर का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस खूबसूरत प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया। आप सभी इस गाने को ढ़ेर सारा प्यार देने के लिए थैंक्यू!’

सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ‘जब यह गाना मेरे पास आया, तो मुझे इसके शब्द बेहद पसंद आए। मैंने इसे पूरी शिद्दत और मस्ती के साथ गाने की कोशिश की है ताकि सुनने वाले झूमने पर मजबूर हो जाएं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही खूबसूरती से इस गीत का निर्माण किया है। उम्मीद है कि ये गाना दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा।’

इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • admin

    Related Posts

    Yash Wadali’s Sufi Sensation Returns To India After A Sold-Out US Tour

    International Sufi Star Set to Perform in Mumbai, Delhi, and Chandigarh This November Mumbai, India –* Yash Wadali, the internationally acclaimed Sufi maestro, is bringing his electrifying and soul-stirring performances…

    Singer Anuja Sahai Collaborates With Saregama Music Company For Reprise Version Of Iconic Song

    Saregama Music Company is thrilled to announce its partnership with the renowned singer Anuja Sahai for the production of a reprise version of one of the most iconic songs, Yara…

    You Missed

    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

    • By admin
    • August 3, 2026
    • 6 views
    चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

    Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning 2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments

    • By admin
    • August 2, 2026
    • 14 views
    Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning  2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments

    Saartha Sameer Gore Winner Of Queen Of Global Universe 2026 At International Crowning 2026 Presented By Joill Entertainments

    • By admin
    • August 2, 2026
    • 16 views
    Saartha Sameer Gore  Winner Of Queen Of Global Universe 2026  At International Crowning  2026 Presented By Joill Entertainments

    सावन की पहली सोमवारी से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का बोलबम धमाका, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज

    • By admin
    • August 2, 2026
    • 20 views
    सावन की पहली सोमवारी से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का बोलबम धमाका, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज

    Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 18 views
    Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations

    एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    • By admin
    • August 1, 2026
    • 26 views
    एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर