संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का नाम है मोनिका सुराजी

मुंबई: मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर मोनिका सुराजी इन दिनों बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मुंबई की रहने वाली मोनिका रैम्प वॉक, प्रिंट शूट और साड़ी शूट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ उनका पूरा ध्यान अब अभिनय के क्षेत्र में है और वह वेब सीरीज़, हिंदी, मराठी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाने की तैयारी कर रही हैं।

मोनिका ने मराठी थिएटर और अभिनय विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा कई नाटकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि मंच पर मिला अनुभव किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी सीख होता है और यही अनुभव उन्हें अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

बचपन से ही खेलकूद और नृत्य में रुचि रखने वाली मोनिका हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उनकी ऊर्जा, लगन और अनुशासन से उनके शिक्षक भी हमेशा प्रभावित रहे हैं। यही गुण आज उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने की ताकत दे रहे हैं।

मोनिका महान अभिनेता इरफान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्हें एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसंद है। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार का एक्शन और मेहनत उन्हें बेहद प्रेरित करती है। निर्देशक आदित्य धर और मधुर भंडारकर की फिल्मों की भी वह प्रशंसक हैं और भविष्य में उनके निर्देशन में काम करने का सपना देखती हैं।

मोनिका सुराजी का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन संघर्ष और अथक मेहनत की है। वह खुद को आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व मानती हैं। उनका कहना है कि जीवन केवल दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने सपनों के लिए भी जीना चाहिए। यदि व्यक्ति अपने अस्तित्व और अपने सपनों को भूल जाता है, तो आगे चलकर उसे केवल पछतावा ही मिलता है।

युवाओं के लिए संदेश देते हुए मोनिका कहती हैं कि यदि आप मनोरंजन जगत या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने विवेक, मेहनत और सकारात्मक सोच पर विश्वास करें। किसी के आकर्षण या बहकावे में आकर निर्णय न लें, क्योंकि आपकी मंजिल आपके कर्म, आपकी सोच और आपके सही फैसलों पर निर्भर करती है।

अपनी खूबसूरती, प्रतिभा, आत्मविश्वास और संघर्षशील व्यक्तित्व के दम पर मोनिका सुराजी धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। उनकी मेहनत और समर्पण यह संकेत देते हैं कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड और टॉलीवुड की एक चर्चित अभिनेत्री के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ सकती हैं।

संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का नाम है मोनिका सुराजी

  • admin

    Related Posts

    The Cinema Premier With WINS DEUS A Grand Celebration Of World Cinema, Literature & International Filmmaking

    Presented in association with Amazon Prime Video and Shoreline Entertainment ABOUT THE CINEMA “THE CINEMA – A BRIEF HISTORY OF WORLD CINEMA (1821–2025)” The Cinema – A Brief History of…

    Kakali Bhattacharya Unveils Glam Beat 2.0 With Archana Gautam, Mehjabeen Khan, Nandita Puri And RJ Anurag Pandey In Mumbai

    Mumbai: KVK Entertainment officially announced the launch of Glam Beat 2.0, a grand platform dedicated to discovering and nurturing talent in fashion, music, and entertainment. The press conference and Round…

    You Missed

    Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent

    • By admin
    • October 15, 2026
    • 20 views
    Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent

    GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 27 views
    GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 31 views
    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 36 views
    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 34 views
    Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 29 views
    भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश