श्रीमती सुजाता रविकांत शिंदे, एक मज़बूत समाज सेविका और जन नेता वार्ड नंबर 18 (B) शिवसेना (UBT) MBMC चुनाव 2026 की उम्मीदवार

मीरा–भायंदर: समाज तभी मजबूत होता है जब नेतृत्व संवेदनशील, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित हो। ऐसी ही एक सशक्त पहचान हैं सौ. सुजाता रविकांत शिंदे, जिन्होंने मीरा–भायंदर क्षेत्र में समाजसेवा को केवल शब्दों तक सीमित न रखते हुए उसे ज़मीनी स्तर पर साकार किया है। वह मीरा भाईंदर नगर पालिका में नगर सेविका और महिला बाल विकास समिति की सभापति पद का कार्यभार सम्हाल रही हैं। मीरा–भायंदर महानगरपालिका के  चुनाव वर्ष 2026 के अंतर्गत दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मतदान संपन्न होने जा रहा है। इसी क्रम में प्रभार क्रमांक 18 ( ब ) से शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में वह मैदान में उतर रहीं हैं। पार्टी की ओर से ऐसे प्रत्याशियों को मौका दिया गया है जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। शिवसेना का चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ है।

पिछले कई वर्षों से सौ. सुजाता रविकांत शिंदे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, जलसमस्या, सड़क व यातायात, नशामुक्ति जैसे जनहित के अहम मुद्दों पर निरंतर कार्य करती आ रही हैं। गरीब व जरूरतमंद नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने अनेक जनजागरण शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए।

जल, सड़क और नागरिक समस्याओं पर मुखर आवाज-

शहर में जल संकट, अवैध जल कनेक्शन, अतिरिक्त जल शुल्क, सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सुजाता शिंदे ने प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई। कई बार आंदोलन और ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नागरिकों को न्याय दिलाने का प्रयास किया।

उनका स्पष्ट मानना है कि “नागरिक सुविधाएँ कोई उपकार नहीं, बल्कि जनता का अधिकार हैं।”

महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा-

महिला एवं बालकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण, रोजगार मार्गदर्शन और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हुई है। युवाओं को नशामुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए भी वे लगातार सक्रिय रही हैं।

जनता का विश्वास, सेवा ही पहचान-

सौ. सुजाता रविकांत शिंदे का राजनीतिक सफर जनता के विश्वास और समर्थन से मजबूत हुआ है। वे स्वयं को जनप्रतिनिधि से पहले जनसेवक मानती हैं। उनकी कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और परिणामोन्मुख रही है।

आज जब क्षेत्र को एक ईमानदार, जुझारू और अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है, तब सौ. सुजाता रविकांत शिंदे जनता की उम्मीदों पर खरी उतरती नज़र आती हैं। क्षेत्र के समग्र विकास, मजबूत प्रशासन और जनहित की निरंतर लड़ाई के लिए सौ. सुजाता रविकांत शिंदे को अपना समर्थन दें, उन्हें वोट दें। क्योंकि सेवा, समर्पण और संघर्ष ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है, और चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है तथा नागरिकों से शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के मशाल चुनाव चिन्ह के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।

मतदान 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा

श्रीमती सुजाता रविकांत शिंदे, एक मज़बूत समाज सेविका और जन नेता वार्ड नंबर 18 (B) शिवसेना (UBT) Mbmc चुनाव 2026 की उम्मीदवार

  • admin

    Related Posts

    Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai

    The inspirational journey of a village boy who dares to dream big and make his mark in Mumbai goes on floors in November 2026. Mumbai, 26 October 2026: The upcoming…

    अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

    जीत प्रोडक्शन्स प्रा.लि. के बैनर तले 44 साल बाद ब्रज भाषा में बनाई जा रही फीचर फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके…

    You Missed

    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 17 views
    Awarapan 2 Fame Saaj Bhatt And Tiwari Sarkar Lend Their Voices To A Romantic Track That Explores Love, Heartbreak And Betrayal

    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 17 views
    Cheetah Yejnesh Shetty Joins Wish2Care Healthcare As Brand Ambassador; Expert Doctor Panel To Support Student Welfare

    From The Wrestling Arena To A Futuristic Mystery: Sangram Singh Set To Step Into The World Of Project O2

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 17 views
    From The Wrestling Arena To A Futuristic Mystery: Sangram Singh Set To Step Into The World Of Project O2

    राहुल सिंह, रेशमा शेख और इन्द्रसेन यादव की डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शुरू भदोही में

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 17 views
    राहुल सिंह, रेशमा शेख और इन्द्रसेन यादव की डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शुरू भदोही में

    Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 19 views
    Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai

    Dr. Sonal | Sonali Saigaonkar Mumbai’s Pioneer In Holistic & Regenerative Aesthetics And SDP IAWA Award Winner

    • By admin
    • October 27, 2026
    • 17 views
    Dr. Sonal | Sonali Saigaonkar  Mumbai’s Pioneer In Holistic & Regenerative Aesthetics And SDP IAWA Award Winner