अल्ट्राटेक व मीडिया मर्चेंट का सराहनीय पहल, पटना में छठ पूजा के बाद घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत

चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद बुधवार को सुबह राजधानी पटना के दीघा घाट से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत पूर्ण किया। छठ महापर्व पर गंगा घाट किनारे आस्था का सैलाब उमड़ता है और जाहिर सी बात है महापूजा के श्रद्धा भाव से मनाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजा सामग्री जल में या घाट के किनारे ही भूलवश छोड़ दी जाती है जाहिर सी बात है छोड़ दी गयी सामग्रियों से कुछ दिनों बाद बदबू व गंदगी फैल जाती है। जिससे निबटने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट व मीडिया मर्चेंट ने साझा व सराहनीय कदम उठाया व पटना के घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। पटना के दीघा घाट पर  इस अभियान की सफल शुरुआत की गई है जो आगे भी जारी रहेगी। छठ महापर्व के अगले ही दिन बुधवार को सैकड़ो युवाओ के सहयोग के साथ टीमें घाटों की सफाई में जुट गईं।

सफाई टीम सुबह से ही घाटों पर पहुंचकर पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक और अन्य अवशेषों को एकत्रित कर रही थीं। मीडिया मर्चेंट के प्रतिनिधि ज्ञान रंजन ने बताया कि अपने सहयोगियों को पहले से ही सतर्क रखा गया था ताकि त्योहार के अगले ही दिन सफाई कार्य शुरू किया जा सके।

ज्ञान रंजन ने आगे कहा कि हम समय – समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन करते रहते हैं। आज हमारे इस स्वच्छता अभियान में देश के नंबर 1 सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक सीमेंट का हमें साथ मिला व उनके सहयोग एवं संयुक्त प्रयासों से हमने छठ घाटों की सफाई की। हमारा मानना है कि हमें अपनी नदियों और उनके किनारों को हमेशा स्वच्छ और सुन्दर रखना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि पूजा या धार्मिक आयोजनों के बाद कचरे को गंगा में न डालें, बल्कि निर्धारित कूड़ेदानों में फेंकें। छठ घाटों की सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्वच्छता ही श्रद्धा का सबसे बड़ा रूप है और बिहारवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

अल्ट्राटेक व मीडिया मर्चेंट का सराहनीय पहल, पटना में छठ पूजा के बाद घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत

  • admin

    Related Posts

    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    India, 15th October 2026: Ed-a-Mamma, the purpose-driven children’s and lifestyle brand founded by actor and entrepreneur Alia Bhatt, celebrates its sixth anniversary this October, marking six years of growth and evolution from…

    Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent

    From Wearing His Elder Brother’s Coat at His Own Wedding to Dreaming of Dressing Every Indian: The Inspiring Journey of Golden Tree Garments’ Mahendra Ji GURUGRAM / NEW DELHI: The…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

    • By admin
    • October 26, 2026
    • 17 views
    अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

    तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

    • By admin
    • October 25, 2026
    • 32 views
    तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

    Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 48 views
    Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 54 views
    धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

    वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 52 views
    वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

    140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 45 views
    140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’