रत्नाकर कुमार की ‘जया’ को मिले सात अवॉर्ड बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक ऐसे प्रोड्यूसर हैं, जो हानि-लाभ की परवाह किये बगैर भोजपुरी सिनेमा के हित को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। उन्होंने जब-जब किसी फिल्म का निर्माण किया है, तो वह सब डेली रूटीन से हटकर एक नई लेकर खींचना खींचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा की ओर ले जाने का सार्थक प्रयास किया है इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने सामाजिक फिल्म ‘जया’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार किया है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित निर्देशक धीरू यादव निर्देशित और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म ‘जया’ एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात अवार्ड मिला है वह भी विदेश की धरती ज़िम्बाब्वे में। बता दें कि ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे 2025’ आयोजित फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म ‘जया’ को सराहा गया और एक साथ सात कैटेगरी का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। अवॉर्ड की कैटेगरी इस प्रकार है: पहला अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – ‘जया’, दूसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माता रत्नाकर कुमार, फिल्म – ‘जया’, तीसरा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल फिल्म – ‘जया’, चौथा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (जया के रूप में) फिल्म – ‘जया’, पाँचवां सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दयाशंकर पांडेय (शिवधारी के रूप में) फिल्म – ‘जया’, छठा अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म – ‘जया’, सातवाँ अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ जूरी पुरस्कार (प्रेरणादायक कहानी श्रेणी) फिल्म – ‘जया’ !! इन सात कैटेगरी का अवॉर्ड मिलने पर फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने ‘बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे’ के आयोजक एवं ज्यूरी सदस्यों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव का बिगुल बजाने वाली फिल्म ‘जया’ सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर किसी के सराहना बनी है और जिस जिसने भी इस फिल्म को देखा है, उन सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जब ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा में बनने लगेगी तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का दशा और दिशा अपने आप बदल जाएगी।

वर्ल्डवाइड चैनल और रत्नाकर कुमार प्रस्तुत बेहद संवेदनशील फिल्म ‘जया’ महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करने वाली तथा पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने वाली है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक धीरू यादव हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म  के मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय, सुकेश आनंद, मनु कृष्णा, महेश आचार्य, धर्मेंद्र सिंह, राव रणविजय, ओमी कश्यप, रंभा साहनी, सोनाली मिश्रा, जुबेर शाह, योगेश पांडे, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, अनामिका राय, नीरज कुमार सिंह, अनीता तिवारी, राम बिलास सिंह, सरिता सिंह, उत्पल सिंह, अभिषेक सिंह, स्वास्तिका राय (बाल अभिनेत्री) हैं। लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। संगीतकार साहिल खान और धीरू यादव एवं गीतकार शकील आज़मी हैं।

 

रत्नाकर कुमार की ‘जया’ को मिले सात अवॉर्ड बुलावायो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, ज़िम्बाब्वे में

 

  • admin

    Related Posts

    अब्दुल कदीर कराज़गी द्वारा “मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन

    मुंबई, 15 अक्टूबर 2026. भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर 15 अक्टूबर 2026 को रयान आर्ट्स के बैनर तले मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Dr. Debojeet Lahiri, Founder & Director Of Melody Monks Entertainment, Honoured By Bollywood Star Sneha Ullal At Universal Global Excellence Award 2026

    A Grand Celebration of Excellence, Achievement and Glamour in New Delhi The capital city witnessed an evening of distinction, achievement, talent and glamour as the prestigious Universal Global Excellence Award…

    You Missed

    अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

    • By admin
    • October 26, 2026
    • 18 views
    अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

    तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

    • By admin
    • October 25, 2026
    • 33 views
    तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

    Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 50 views
    Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

    धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 55 views
    धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

    वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 52 views
    वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

    140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’

    • By admin
    • October 21, 2026
    • 46 views
    140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’