महानायक महागायक – किशोर कुमार अमिताभ बच्चन :अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में मुम्बई में 4 अक्तुबर को होगा मेगा म्युजिकल शो

प्रोग्राम में सुदेश भोसले, सिंगर इशिता विश्वकर्मा और चिंतन बाकीवाला की गूंजेगी आवाज

मुम्बई. एसपीपी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित और अनिल   बोहरा द्वारा डायरेक्टेड  मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में 4 अक्टूबर 2025 को एक शानदार संगीतमय कार्यक्रम होने जा रहा है महानायक महागायक – किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए गाने गाए हैं. मंच पर धूम मचायेंगे मशहूर  पार्श्वगायक चिंतन बाकीवाला ( K फॉर किशोर फेम) और प्लेबैक सिंगर के साथ होंगी ज़ी सा रे गा मा पा की विजेता और इंडियाज़ गॉट टैलेंट की रनर अप इशिता विश्वकर्मा जिनकी सुरीली आवाज़ में गाने पेश किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि महान गायक सुदेश भोसले होंगे. इस मेगा शो के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस ग्रेविटी स्टूडियो में की गई जहां इसकी घोषणा हुई।

प्रतिभाशाली गायक चिंतन बाकीवाला किशोर दा की आवाज़ और अमिताभ के अंदाज़ का जश्न स्टेज पर मनाएँगे.

किशोर कुमार की भावपूर्ण आवाज़ को “के फॉर किशोर” से प्रसिद्ध, चिंतन बाकीवाला पेश करेंगे. संगीत उनकी जीवनरेखा है और उनकी हर प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। लगभग हर मूड के एल्बम वाले गायक हैं चिंतन बाकीवाला.

इशिता विश्वकर्मा ज़ीटीवी सारेगामापा 2019 की विजेता हैं. सोनी टीवी इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2022 की फर्स्ट रनरअप हैं. पार्श्व गायिका ने अरिजीत सिंह के साथ फ़िल्म प्यार है तो है (2023) से डेब्यू किया था. लंदन, कनाडा, अफ्रीका, दुबई, तंजानिया, रूस, नीदरलैंड और कई अन्य देशों में आयोजित संगीत समारोहों में लता मंगेशकर जी के अविस्मरणीय संगीत कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए छोटी लता जी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं.

एसपीपी प्रोडक्शंस दर्शकों के लिए लेकर आया है ये प्रोग्राम जिसका निर्देशन अंतर्राष्ट्रीय लाइव कॉन्सर्ट आयोजक अनिल बोहरा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा.

प्रेस कांफ्रेंस में चिंतन बाकीवाला ने किशोर कुमार के प्रति अपने प्रेम के बारे मे बताया और कहा कि यह बहुत खास शो होने वाला है. साथी सिंगर Ishita Vishwakarma भी इस कार्यक्रम मे अपनी गायकी का जादू दिखाएंगी.

अमिताभ बच्चन की आवाज सुदेश भोसले आने वाले शो को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसमें वह कई गीत गाने वाले हैं. किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन की ट्यूनिंग के बारे में उन्होंने काफी कुछ कहा. सुदेश जी ने कहा कि अनिल बोहरा एंटरटेनमेंट के साथ अमेरीका सहित कई देशों में मैं शो कर चुका हूँ. मुझे उम्मीद है कि यह शो भी सफल होगा.

अनिल बोहरा लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ देश विदेश में काफी शोज कर चुके हैं. उन्होने किशोर कुमार के बेटों और पोती के साथ भी विदेशों में शोज किए हैं. किशोर कुमार के परिवार से उनके गहरे संबंध हैं और अब मुंबई में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी में व्यस्त हैं. SPP प्रोडक्शन और अनिल बोहरा द्वारा निर्देशित शो MAHA नायक MAHA गायक – Kishore Sings for Amitabh में सुदेश भोसले, चिंतन बाकीवाला, Ishita और  शुगना परफॉर्म करेंगे.

इस इवेंट की पब्लिसिटी मार्केटिंग और प्रमोशन फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंटरटेनमेंट्स मुंबई के शब्बीर शेख द्वारा की जा रही है.

 

महानायक महागायक – किशोर कुमार अमिताभ बच्चन :अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में मुम्बई में 4 अक्तुबर को होगा मेगा म्युजिकल शो

admin

Related Posts

GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

In the vibrant world of Indian music, where tradition meets contemporary expression, Ganga Pachisia has established her artistic identity through her melodious voice, remarkable versatility and deep-rooted respect for India’s…

Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

Exclusive Story By RAJA SARFARAZ  Srinagar/Mumbai Subeena Subhan, a fashion designer and female entrepreneur from Srinagar, is building a clothing brand that celebrates Kashmiri craftsmanship, contemporary elegance, and the individuality…

You Missed

अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

  • By admin
  • October 26, 2026
  • 16 views
अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

  • By admin
  • October 25, 2026
  • 30 views
तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

  • By admin
  • October 23, 2026
  • 47 views
Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 53 views
धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 52 views
वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 45 views
140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’