विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र के द्विवेदी का देशवासियों से भावुक अपील “देश संकट में है, अब मौन रहने का समय नहीं”

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2025 — नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां देशभर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण है, वहीं विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र के द्विवेदी ने एक गंभीर और भावुक बयान जारी करते हुए देशवासियों, विशेषकर सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होने की अपील की है।

उन्होंने कहा:

“मैं आज बड़े ही दुख और भारी मन से यह कहना चाहता हूं कि देश एक संकटपूर्ण दौर से गुजर रहा है। कुछ राजनीतिक शक्तियाँ सत्ता की लालसा में देश को अस्थिर करने के प्रयास कर रही हैं। ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर मुस्लिम युवाओं का संगठित होकर सड़कों पर उतरना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। जबकि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है जिसमें हजरत मोहम्मद का अपमान किया गया हो।”

एडवोकेट द्विवेदी ने इस बात पर चिंता जताई कि एक ओर जहाँ देश में सामाजिक सौहार्द को तोड़ने की साजिशें चल रही हैं, वहीं सनातन धर्म के आचार्य, साधु-संत और शंकराचार्य आपसी मतभेदों में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि एकजुट होकर सनातन संस्कृति और भारत माता की रक्षा करने का है।

“हमें इस समय किसी को छोटा-बड़ा, ज्ञानी-मूर्ख दिखाने की लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए। यह समय देश को बचाने का है।”

उन्होंने देश के साधु-संतों, धर्माचार्यों और सभी हिंदू संगठनों से एक मंच पर आने की अपील की, ताकि राष्ट्र के सभी वर्गों को जोड़कर एकता का सशक्त संदेश दिया जा सके।

राजनीतिक तुष्टिकरण पर कड़ा प्रहार

एडवोकेट द्विवेदी ने कहा कि अधिकतर राजनेता आज मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, जिससे देश की कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन दोनों खतरे में हैं।

“देश की न्याय व्यवस्था या तो जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त है, या भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसे समय में हमें बहुत सोच-समझकर किसी भी नेता का समर्थन करना चाहिए — ना जातिवादी, ना भाषावादी, केवल राष्ट्रवादी।”

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

उन्होंने केंद्र सरकार से कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह देश, इसका संविधान और सनातन संस्कृति तीनों संकट में पड़ सकते हैं।

निष्कर्ष में उनकी अपील:

“देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अब हमें केवल सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए। अब समय है जागने का, एक होने का, और राष्ट्र हित में कार्य करने का।”

 

विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र के द्विवेदी का देशवासियों से भावुक अपील “देश संकट में है, अब मौन रहने का समय नहीं”

Disclaimer: The facts and opinions appearing in the article do not reflect the views of Our Website Or our Editors and We does not assume any responsibility or liability for the same. It Is By News Source From PR Agency

admin

Related Posts

GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’

In the vibrant world of Indian music, where tradition meets contemporary expression, Ganga Pachisia has established her artistic identity through her melodious voice, remarkable versatility and deep-rooted respect for India’s…

Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style

Exclusive Story By RAJA SARFARAZ  Srinagar/Mumbai Subeena Subhan, a fashion designer and female entrepreneur from Srinagar, is building a clothing brand that celebrates Kashmiri craftsmanship, contemporary elegance, and the individuality…

You Missed

अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

  • By admin
  • October 26, 2026
  • 16 views
अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू

तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

  • By admin
  • October 25, 2026
  • 30 views
तिवारी सरकार के म्यूजिक अल्बम “इरादे बदल रहे हो” की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस सत्यमवदा सिंह के साथ बनी जोड़ी

Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

  • By admin
  • October 23, 2026
  • 47 views
Rak Oasis:  A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE

धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 53 views
धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 52 views
वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज

140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’

  • By admin
  • October 21, 2026
  • 45 views
140 मिलियन पार पवन सिंह और रत्नाकर कुमार का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ऐतिहासिक रिकॉर्डेड देवीगीत ‘माई के आरती’