खेसारी लाल यादव के साथ बनी राघव नय्यर की जोड़ी

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम कर चुके राघव नय्यर जल्द ही एक अलग अवतार में नजर आने वाले है। हाल ही में राघव की आगामी फिल्म राम का संग्राम के फर्स्ट लुक आउट किया गया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला था। वही अब राघव खेसारी लाल यादव के साथ चौके छक्के लगते हुए नजर आने वाले हैं। अरे भाई जरा रुकिए कही आप ये तो नहीं सोच रहे हैं कि ये दोनों किसी फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका अदा करने वाले हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। ये दोनों रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में क्रिकेट के मैदान पर एक एक रन के लिए दौड़ भाग करने वाले  हैं।

इस साथ ही आपको बता दें कि राघव ने हालही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कर के एक इवेंट को भी ऑर्गनाइज कराया था, जो बहुत ज्यादा सफल रहा है। इवेंट की सक्सेस के बाद नेहा और उनके दोस्तों के साथ राघव ने एक चिलीज पार्टी भी की थी जिसकी कुछ तस्वीरें आग की तरफ सोशल मीडिया में फैल गई थी। जिससे कयास लगाए जाने लगे थे कि राघव जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन राघव ने इन सभी बातों को सिरे से नकार दिया था कि वे बॉलीवुड में काम करने जा रहे हैं। लेकिन राघव ने कुछ ही दिन पहले एक साउथ के प्रोजेक्ट के लिए हां कही है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं। जिसको लेकर वे बहुत उत्साहित हैं।

फिलहाल राघव खेसारी के साथ सीसीएल में अपनी टीम के साथ तालमेल बैठा रहे है। और दोनों एक साथ रोजाना मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। और अपनी टीम को जिताने के लिए दिन रात मैदान पर प्रेक्टिस कर रहे हैं।

राघव से संपर्क करने पर उन्होंने कहा की खेसारी और मैं भोजपुरी दबंग टीम से खेल रहे हैं। दोनों रोजाना कई घंटो तक प्रेक्टिस कर रहे है। मैं सीसीएल में खेलने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। जल्द ही मेरी एक साउथ की फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है जिसको लेकर भी मेरे मन मे लड्डू फुट रहे हैं। जल्द ही आपको अपनी फ़िल्म का नाम और फर्स्ट लुक आपके साथ शेयर करूंगा।

विगत सन 2018 में आई भोजपुरी फिल्म ”हल्फा मचा के गइल” से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता राघव नय्यर हमेशा ही चर्चा में रहे है। उन्होंने लाडो, अतीत, सनक जैसे कई प्रोजेक्ट्स में बड़े सितारों के साथ मे भी काम किया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/C2EgNPjRxNp/

खेसारी लाल यादव के साथ बनी राघव नय्यर की जोड़ी

  • admin

    Related Posts

    Warrior Spirit Unleashed: Almas Anfar Kathuria’s Northern Warriors Take On The Best In Abu Dhabi T10 League

    A new era begins in the Abu Dhabi T10 League as Almas Anfar Kathuria — Dubai-based entrepreneur, global pageant queen, and third-generation luxury brand owner — steps in as the…

    किसानों के “फसल मित्र” बने मनीष कुमार उपाध्याय

    राजस्थान के बीकानेर ज़िले के देशनोक निवासी मनीष कुमार उपाध्याय, पुत्र श्री रामरतन जी (सेवा-निवृत्त पटवारी), आज आधुनिक कृषि के क्षेत्र में एक उभरते हुए नाम हैं। 2014 में उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Dr Radhika Balakrishnan Becomes First Carnatic Vocalist to Receive Honorary Fellowship from Royal Birmingham Conservatoire, UK

    • By admin
    • June 25, 2026
    • 11 views
    Dr Radhika Balakrishnan Becomes First Carnatic Vocalist to Receive Honorary Fellowship from Royal Birmingham Conservatoire, UK

    फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

    • By admin
    • June 25, 2026
    • 11 views
    फिल्म ‘शेल्टर होम’ की शूटिंग के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं अभिनेत्री दिव्या त्यागी, दर्दनाक सीन ने झकझोर दिया पूरा सेट

    Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 22 views
    Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”

    Mohit M Rai And Aishyana Rai’s Film ‘Sweater’ Is A Story Of Dreams, Determination And Hope

    • By admin
    • June 24, 2026
    • 24 views
    Mohit M Rai And Aishyana Rai’s Film ‘Sweater’ Is A Story Of Dreams, Determination And Hope

    भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 28 views
    भोजपुरी संगीत जगत में नया धमाका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लॉन्च किया नया यूट्यूब चैनल ‘भोजपुरी माय रीमिक्स’

    Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

    • By admin
    • June 20, 2026
    • 41 views
    Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health