Vishwa Hindi Akademy Organised International Women’s Day Successfully In Mumbai

विश्व महिला दिवस पर सम्मान समारोह

मुम्बई । 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दी अकादमी और मालवा रंगमंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन अंधेरी पश्चिम स्थिति मुक्ति सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन और केशव राय द्वारा महाकाल चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और कुलवंत बक्शीश के निर्देशन में नाटक ‘कर्ण’ का मंचन किया गया। इस नाटक के सभी पात्र तीन महिलाओं ने निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसके पश्चात  शिवरात्रि और महिला दिवस के अवसर पर कई विद्वानों के वक्तव्य हुए। कवि सम्मलेन मुशायरे के अंतर्गत आशकरन अटल, प्रज्ञा शर्मा, परवेज़ आलम,  मनीषा उपाध्याय, संजय गुप्ता आदि के  काव्यपाठ हुए और रेखा खान, नीतू सिंह, अजीत राय, सुनील तिवारी, राजेश राठी आदि ने फिल्मो में महिलाओं के किरदार पर विशेष चर्चा की।।कार्यक्रम का संचालन केशव राय ने किया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दी अकादमी और मालवा रंगमंच समिति द्वारा महिला गरिमा सम्मान से विनीता जोशी, नाॅयरिका भतेजा, खुशाली हिरानी,  पूजाश्री, गीता यादव, मनीषा उपाध्याय, केतकी पंडित, कायनात खान, आनंदी त्रिपाठी, एकता जैन, रूपाली सिसोदिया, अनाया ब्रह्म, रेखा चौधरी, पुष्पा वर्मा, दिव्या सहगल, श्वेता दुआ, मोनिका जैन, कल्पना तिवारी, प्रज्ञा शर्मा, खुशी ठक्कर, मीनू सिंह, नीतू सिंह और रेखा खान को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संध्या राय के संयोजन में सम्पन्न इस कार्यक्रम का संचालन केशव राय ने किया। इसी कार्यक्रम में फिल्मकार कुमार राज की महिला प्रधान फिल्म “अमीना” का पोस्टर भी लांच किया गया। अंत में इरफ़ान श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विश्व महिला दिवस पर सम्मान समारोह

Print Friendly
  • admin

    Related Posts

    دن نوجوان آوازیں، ادبی حکمت و روحانی شب

    اردو — دوسرا دن نوجوان آوازیں، ادبی حکمت و روحانی شب ممبئی، ۷ اکتوبر ۲۰۲۵: مہاراشٹر اردو ساہتیہ اکیڈمی کی پچاس سالہ خدمات کے جشن “بہار اردو” کے دوسرے دن…

    Print Friendly

    Singer NK Naresh’s Album “Jod De Dil Se Dil Ki Kadi” Launched At Bollywood Legend Film Festival

    Mumbai. Famous singer performer NK Naresh’s music video “Jod De Dil Se Dil Ki Kadi” was launched at the “Bollywood Legend Film Festival” organized by Dr. Krishna Chouhan, whose director…

    Print Friendly

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mumbai Global’s 27th Mumbai Awards Night And Fashion Show Concludes With Grandeur

    • By admin
    • December 21, 2025
    • 9 views

    Sandip Soparrkar’s High-Voltage Performance Gulliga Gulliga Becomes Talk Of South Industry

    • By admin
    • December 21, 2025
    • 10 views

    Anwar Ali Khan Backs Refreshing Romance ‘Tedhi Hai Par Meri Hai’ Starring Jitendra Kumar & Mahvash

    • By admin
    • December 21, 2025
    • 12 views

    धीरज पंडित के निर्देशन में उदय भगत की हिंदी फिल्म ‘महक’ की शूटिंग शुरू आजमगढ़ में

    • By admin
    • December 21, 2025
    • 12 views

    भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सेट पर भोजपुरी भाषा में ही बातचीत करने का कड़ा निर्देश दिया निर्देशक धनंजय तिवारी ने

    • By admin
    • December 21, 2025
    • 11 views

    प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) की फिल्म ‘दानवीर’ में पवन सिंह और समर सिंह दिखाएंगे जौहर

    • By admin
    • December 20, 2025
    • 15 views