भिंडी भोजपुरी पर रिलीज हुआ शोभा सिंह का लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ पर वन्नू द ग्रेट ने चलाया जादू

अपनी अदायगी और डांस का जादू चलाकर करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली अदाकारा वन्नू द ग्रेट एक फिर लोगों की धड़कन बढ़ाने आ गई हैं। सुपरहिट भोजपुरी सांग शीला हउ का से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट एक और फुल टू धमाल सांग ‘दे सइयाँ ले सइयां’ लेकर आई हैं। यह लोकगीत म्यूजिक कंपनी ‘भिंडी भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में सिंगर शोभा सिंह ने गाया है। इस गाने में शोभा सिंह ने अपनी मधुर स्वर में सबका मन मोह लिया है। वहीं इस गाने के वीडियो में वन्नू द ग्रेट ने अपनी कातिल अदा का जलवा बिखेरकर बिजली गिरा रही हैं। वह अपने लटके झटके और ठुमके से खूब गर्दा उड़ा रही हैं और लोगों के दिलों को कातिलाना नजरों से घायल कर रही हैं। इस गाने का वीडियो काफी महंगा व रिच बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन बिग लेबल पर कई मनोरम लोकेशन पर किया गया है।

यह सिचुएशनल देसी लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ हल्दी रस्म पर आधारित है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की हल्दी रस्म पूरी की जा रही है। उनकी सखी सहेलियाँ उसे छेड़ रही है और शादी से पहले ही होने वाले दूल्हा से मिलन की बात पूछ पूछ कर परेशान कर रही है। उसकी कोई एक सखी पलक क्वीन लड़का बनकर वन्नू द ग्रेट के साथ डांस करते हुए धमाल मचा रही है। सखियों की हँसी ठिठोली का जवाब देते हुए वह कह रही हैं कि ‘अगल बगल देख लिया केहू ना खेत में, उसका ही दिया है कूद रहा पेट में… साला गमछा बिछाया था भुइयां… हाय… फिर क्या हुआ रे… ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां…

यह वीडियो सांग शादी विवाह के टाइम में महिलाओं के बीच मजाक मस्ती, हँसी ठिठोली, शरारत भरे माहौल वाला गीत-संगीत है। यह सांग मस्ती से भरपूर है।

भिंडी भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी  लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ का फिल्मांकन काफी बेहतरीन किया गया है। इस गाने के लोकशन बहुत ही प्यारे हैं। इस सांग के निर्माता रिशु सिंह हैं। सिंगर शोभा सिंह की आवाज और एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की अदायगी कमाल की है। साथ ही एक्टर गोलू डेंजर, एक्ट्रेस पलक क्वीन ने भी गजब का डांस मूमेंट किया है। इसके गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं व संगीतकार रोशन राज हैं। वीडियो निर्देशक शिवम यादव, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोडक्शन इंचार्ज आशीष यादव, प्रोड्यूसर गोलू डेंजर हैं। इस गाने की शूटिंग शौर्य रिसोर्ट फ़िल्म सिटी मांडा, प्रयागराज में किया गया है।

इस गाने को लेकर सुपरहिट सांग शीला हउ का फेम एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने कहा कि जिस तरह से मेरा भोजपुरी गाना शीला हउ को मेरे फैंस और ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है। उम्मीद है कि उसी तरह आज रिलीज हुआ मटखोर गीत ले सइयां दे सइयां को भी भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने फैंस से अपील करती हूँ कि भिंडी भोजपुरी पर रिलीज हुआ इस सांग देखें, लाईक करें और चैनल को सब्सक्राइब भी करें। इस गाने की शूटिंग और मेकिंग में प्रोड्यूसर ने काफी खर्च किया गया है। इस गाने में मैने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इस गाने के गीतकार ने बहुत अच्छा सांग लिखा है। संगीतकार ने म्यूजिक बढ़िया बनाया है। यह महिलाओं के बीच शादी विवाह के समय मस्ती वाला सांग है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब इंज्वॉय किया है।

 

भिंडी भोजपुरी पर रिलीज हुआ शोभा सिंह का लोकगीत ‘ले सइयां दे सइयां’ पर वन्नू द ग्रेट ने चलाया जादू

  • admin

    Related Posts

    लोकसंगीत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम : ममता शर्मा

    लोकसंगीत की शुद्ध परंपरा को आधुनिक प्रस्तुति के साथ जीवंत बनाए रखने वाली चर्चित लोकगायिका ममता शर्मा इन दिनों श्रोताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। बनारस की सांस्कृतिक चेतना…

    इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा ने CII बिग पिक्चर समिट में सिनेमा तक व्यापक और किफायती पहुंच का आह्वान किया

    इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के अध्यक्ष श्री अभय सिन्हा ने CII बिग पिक्चर समिट 2025 के दौरान पूरे भारत में किफायती और सुलभ सिनेमा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    153 Cyclists. One Nation. Suniel Shetty & Amruta Fadnavis Power Baqar Nasser’s Historic Record Spin

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 6 views
    153 Cyclists. One Nation. Suniel Shetty & Amruta Fadnavis Power Baqar Nasser’s Historic Record Spin

    Xishmiya Brown – Indian Model And Socialite

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 9 views
    Xishmiya Brown – Indian Model And Socialite

    “Pristine Harmony” Solo Show Of Paintings By Rupesh Patil At Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 13 views
    “Pristine Harmony” Solo Show Of Paintings By Rupesh Patil At Jehangir Art Gallery

    Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 28 views
    Suneel Darshan Launches Poster Of Priyanka Raina’s Debut Album “Subah Ki Pehli Chai”

    पॉवरमैक्स ने क्रिकेट स्टार शिवम दुबे के साथ “चैंपियंस ट्रेन डिफरेंटली” अभियान शुरू किया

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 23 views
    पॉवरमैक्स ने क्रिकेट स्टार शिवम दुबे के साथ “चैंपियंस ट्रेन डिफरेंटली” अभियान शुरू किया

    BSLA Dialogue Underscores India’s Expanding Influence In Global Apparel And Lifestyle Markets

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 22 views
    BSLA Dialogue Underscores India’s Expanding Influence In Global Apparel And Lifestyle Markets