प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत मनन तिवारी, हैप्पी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

हमेशा बेहतरीन और संपूर्ण पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच लाने वाले एक्टर मनन तिवारी एक बार फिर बहुत ही शानदार व अश्लीलता से कोसो दूर साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में किया गया है।

फिल्म के मुहूर्त के समय फिल्म के निर्माता, निर्देशक, गीतकार, हीरो, हीरोइन सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। फिल्म के मुहर्त का गीत फेमस सिंगर मनोज मिश्रा की मधुर आवाज में किया गया, जिसे संगीतबद्ध किया सच्चिदानंद कवच ने और रिकॉर्ड किया म्यूजिक रिकॉर्डिस्ट राकेश शर्मा ने।

गौरतलब है कि भोजपुरी दर्शकों को साफ-सुथरी पारिवारिक फ़िल्म बनाने के लिए आगे आई ‘प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट’ बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ की मेकिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग फरवरी माह से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के विभिन्न लोकेशन पर किया जाएगा। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मनन तिवारी, आशीष खाम्बे ‘हैप्पी’ नजर आने वाले हैं। उनकी जोड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म के निर्देशक विशाल बुराडे हैं। फिल्म के निर्माता मानवेन्द्र तिवारी, सह-निर्माता विश्वेश्वर साहनी, आशुतोष त्रिपाठी हैं। इस फिल्म के लेखक-गीतकार-संगीतकार सच्चिदानंद ‘कवच’ हैं। सिंगर आलोक कुमार, मनोज मिश्रा, पामेला जैन, खुशबू जैन, प्रियंका सिंह, संजय महतो हैं। छायांकन दया शंकर सिंह, मारधाड़ सुयोग आर. रिजाल, कला अशोक विश्वकर्मा का है। मुख्य कलाकार मनन तिवारी, आशीष खाम्बे ‘हैप्पी’, ग्लोरी मोहन्ता,  के के गोस्वामी, राजेश तोमर, बी.एन. तिवादी, प्रिया पांडेय, बीना पाण्डेय, दुर्गेश शुक्ला, रामाश्रय यादव इत्यादि हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों का चयन जारी है।

प्रभुराज यू इंटरटेनमेन्ट प्रस्तुत मनन तिवारी, हैप्पी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम जोगी’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

Print Friendly

admin

Related Posts

काजल यादव बनी कनिया माई, वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का सेकंड एपिसोड ‘जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी’ पर हुआ रिलीज

सामाजिक कुरीति एवं कुप्रथा पर आधारित भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का सेकंड एपिसोड ‘जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर…

Print Friendly

दिनेश लाल यादव निर्देशक मनोज नारायण की फ़िल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” की कर रहे हैं शूटिंग

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फ़िल्म रोमियो राजा बना चुके निर्देशक मनोज नारायण अब उनके साथ दो और फिल्मे लेकर आ रहे हैं। एक्शन…

Print Friendly

You Missed

Young Filmmaker Isha Chhabra From The USA Impresses With Her New Music Video Gulistan Chale – Music By A.R. Rahman

  • By admin
  • November 5, 2025
  • 1 views

A Divine Soulful Visual Ode To Diksha

  • By admin
  • November 5, 2025
  • 1 views

Karnika Mandal Actress to share screen in Epic Period historical movie ‘‘YANA…? with Dashing Rahul B Kumar

  • By admin
  • November 5, 2025
  • 1 views

Indian & Belgium Films Share The Top Award At 5th Edition C2F2

  • By admin
  • November 5, 2025
  • 1 views

Aneebee Entertainments Presents Sharanya Season 5 × Aqua Divine Season 2 In Association With Eastern Metropolitan Club And TRI Events & Entertainment

  • By admin
  • November 5, 2025
  • 1 views

Raajveer Sharma’s Upcoming Film ‘Accidental Youtuber’ Set To Create Big Waves In Bollywood — A True Story That Inspires

  • By admin
  • November 3, 2025
  • 15 views